अगर आपको भी सिर्फ 10 सेकेंड में चाहिए लोन तो यहां आइए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी क्षेत्र के अग्रणी एचडीएफसी बैंक ने 10 सेंकेंड में ग्राहकों को पर्सनल लोन देने की घोषणा की है। इसके तहत बैंक के वर्तमान ग्राहकों को एक पूर्व-स्वीकृत ऋण की राशि 24×7 उपलब्ध रहेगी।
लोन देने की यह पूरी प्रक्रिया कागज रहित है और ग्राहक नेटबैंकिंग के जरिए अपने बैंक खाते में लॉग इन करके या मोबाइल बैंकिंग के जरिए केवल एक क्लिक से ऋण हासिल कर सकेंगे।
एचडीएफसी बैंक का दावा है कि वह पहला ऐसा संस्थान है, जिसने ऋण स्वीकृति और वितरण की पूरी प्रक्रिया को स्वचालित कर दिया है।
यह 10 सेकेंड का लोन पूरी तरह झंझट-मुक्त एवं पारदर्शी है और इसमें लोन लेने वाला राशि जारी होने का इंतजार नहीं करेगा, खास कर चिकित्सा या अन्य तरह की आपात स्थितियों में जहां तुरंत नकदी की जरूरत होती है।
ग्राहकों को खुश करने के अभियान का हिस्सा
एचडीएफसी बैंक में अनसिक्योर्ड लोन, होम एवं मोर्गेज लोन विभाग के बिजनेस हेड अरविंद कपिल के मुताबिक यह किसी के वर्चुअल वैलेट में एक वास्तविक चेक होने के जैसा है और केवल एक क्लिक पर उपलब्ध सरल एवं तेज बैंकिंग समाधानों को उपलब्ध करा कर ग्राहकों को खुश करने के हमारे अभियान का हिस्सा है।
यह 10 सेकेंड का लोन एचडीएफसी बैंक की डिजिटल बैंकिंग की पेशकश गो डिजिटल के तहत नई पहल है। गो डिजिटल अभियान पिछले साल वाराणसी में शुरू किया गया था, जो मोबाइल फोन को बिल्कुल एक बैंक शाखा में परिवर्तित कर देता है। उसके बाद से बैंक ने कई नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है।