फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   HDFC net banking and Mobile net banking app not working for third consecutive day

लगातार तीसरे दिन एचडीएफसी की नेट बैंकिंग सेवा बंद, ग्राहक परेशान

Wed, 04 Dec 2019 01:17 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 04 Dec 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
HDFC net banking and Mobile  net banking app not working for third consecutive day

देश के जाने-मानें बैंकों में शुमार एचडीएफसी की नेट बैंकिंग और मोबाइल एप लगातार तीसरे दिन सुबह तक ठप रहीं, जिसके चलते ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद बैंक ने सर्वर पर आई परेशानी को दूर कर दिया। बैंक ने कहा कि अत्याधिक लोगों के एक साथ बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने की वजह से सर्वर धीमा हो गया था, इस वजह से ग्राहक कई सारे बैंकिंग कार्य नहीं कर पा रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन

सर्वर में आई तकनीकी खराबी

इस संदर्भ में बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि सर्वर में आई तकनीकी खराबी के चलते यूजर्स बैंक की सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाए हैं। लगातार तीसरे दिन हो रही परेशानी के चलते ग्राहक सोशल मीडिया पर भी इसकी शिकायत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक ने ट्विटर के जरिए साझा की जानकारी

एचडीएफसी बैंक ने अपने ट्विट में कहा है कि तकनीकी खामियों के चलते हमारे ग्राहकों को मोबाइल एप में लॉग इन करने में परेशानी हो रही है। साथ ही बैंक का कहना है कि हमारी टेक्निकल टीम इस समयस्या को ठीक करने के लिए इसपर लगातार काम कर रही है। बैंक ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दिक्कत को सही कर दिया जाएगा। 

सात लाख करोड़ रुपये पहुंचा बाजार पूंजीकरण 

इस साल नवंबर में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर पहली बार सात लाख करोड़ रुपये पहुंच गया था। खास बात ये है कि एचडीएफसी बैंक इस आंकड़े तक पहुंचने वाली देश की तीसरी कंपनी बन गई। इससे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इतना मार्केट कैप हासिल किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed