फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   HDFC launched chillar app

इस ऐप से भेजें पैसे, जानें कैसे करता है काम

Wed, 18 Mar 2015 08:05 PM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
HDFC launched chillar app

एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को चिल्लर ऐप के लॉन्च होने की घोषणा की है, जिसके जरिए आप अपने फोन के कॉन्टैक्ट में से किसी को भी चंद सेकेंड में ही पैसे भेज सकेंगे।

विज्ञापन


बैंक अधिकारियों के अनुसार इस ऐप को लॉन्च करने के लिए एचडीएफसी बैंक ने कोच्चि की टेक्नोलॉजी फर्म मोबमी (MobME) से पार्टनरशिप की है।

चिल्लर अपनी तरह का एक खास ऐप है, जो सीधे ग्राहक के अकाउंट से जुड़ा हुआ होता है। इसमें फोन में कोई पासवर्ड स्टोर नहीं होता है और इसे सिर्फ एमपिन के जरिए ही इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन


अगर आपके पास एमपिन नहीं है तो आप इसके लिए अपने बैंक से संपर्क कर एमपिन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आईएमपीएस सर्विस के लिए भी खुद को रजिस्टर करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देने होंगे अतिरिक्त 3.50 रुपए

HDFC launched chillar app

हर ट्रांजैक्शन के लिए बैंक सर्विस टैक्स के अलावा 3.50 रुपए लेगा। इस ऐप के जरिए एक दिन में अधिक से अधिक 5000 रुपए ट्रांसफर किए जा सकेंगे। साथ ही एक बार में अधिकतम 5000 रुपए ही ट्रांसफर किए जा सकेंगे।

इस ऐप के जरिए दिन भर में अधिकतम 10 ट्रांजैक्शन करने की ही अनुमति होगी। बैंक के अधिकारियों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति चिल्लर ऐप को डाउनलोड करके और रजिस्टर होने के बाद पूरे देश में किसी को भी पैसे भेज सकेगा।

फिलहाल कंपनी की तरफ से एंड्रॉयड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह ऐप लॉन्च किया गया है। विंडोज फोन के लिए कुछ समय बाद यह ऐप लॉन्च किया जाएगा।

ऐप को बैंक अकाउंट से कैसे करें लिंक

HDFC launched chillar app

इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड करने के आपको इसमें रजिस्टर करना होगा, जिसके लिए आपका मोबाइल नंबर जरूरी है।

मोबाइल नंबर और नाम भरने के बाद यह ऐप आपकी इन जानकारियों को वैरिफाई करेगा। इसके बाद आपको अपना बैंक चुनना होगा और फिर अपना ईमेल आईडी देना होगा।

इसके साथ ही आपका बैंक अकाउंट चिल्लर ऐप के साथ लिंक हो जाएगा और आप जब चाहें तब अपने फोन बुक के किसी भी कॉन्टैक्ट को पैसे भेज सकेंगे।

कैसे भेजें पैसे

HDFC launched chillar app

किसी को भी चिल्लर ऐप के जरिए पैसे भेजने के लिए सबसे पहले चिल्लर ऐप को खोलें। होम स्क्रीन पर ही आपको 'पे (PAY)' टैब दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

इसके बाद जिस भी व्यक्ति को पैसे भेजने हैं उसको अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट से चुनें। इसके बाद जितने पैसे भेजने हैं वह अमाउंट लिखें और साथ में कुछ रिमार्क भी लिखें, जिससे आपको याद रहे कि ये पैसे क्यों भेज रहे हैं।

सारी डीटेल्स भरने के बाद जैसे ही आप नेक्ट बटन पर क्लिक करेंगे, वैसे ही पैसे उस कॉन्टैक्ट के व्यक्ति के अकाउंट में चले जाएंगे, जिन्हें आपने अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट से चुना होगा।

आपको बता दें कि जिसे पैसे भेजे हैं अगर उसने चिल्लर ऐप डाउनलोड करके खुद को रजिस्टर नहीं कराया होगा, तो उसके पास चिल्लर ऐप डाउलोड करने का एक आमंत्रण चला जाएगा।

कैसे मांगें पैसे

HDFC launched chillar app

इस ऐप की खास बात यह है कि इस ऐप के जरिए आप किसी से पैसे मांग भी सकते हैं। इसके लिए आपको चिल्लर ऐप खोलना होगा और होम स्क्रीम पर दिए गए रिक्वेस्ट टैब पर क्लिक करना होगा।

क्लिक करने के बाद अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में से उस व्यक्ति को चुनें, जिससे पैसे मांगने हैं। इसके बाद आने वाली स्क्रीन पर मांगा जाने वाला अमाउंट और रिमार्क लिखें।

सारी जानकारी भरने के बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर दें। जिस व्यक्ति से पैसे मंगाने हैं वह जैसे ही आपकी रिक्वेस्ट को अप्रूव करेगा, आपके पास पैसे आ जाएंगे।

क्या हैं शर्तें

HDFC launched chillar app

1- पैसे भेजने के लिए एचडीएफसी बैंक का ग्राहक होना जरूरी है। वहीं दूसरी ओर, पैसे रिसीव करने के लिए ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं है।

2- इस ऐप के साथ रजिस्टर होने के लिए बैंक से एमपिन लेना जरूरी है। साथ ही आपका अकाउंट आईएमपीएस सर्विस के साथ रजिस्टर होना चाहिए।

3- हर ट्रांजैक्शन के लिए 3.50 रुपए सर्विस टैक्स से अलग लगेंगे, जबकि इस ऐप को डाउनलोड करने का कोई पैसा नहीं लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed