फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   hdfc chairman deepak parekh says banks should protect common man saving rather than big defaulters

बड़े डिफॉल्टर्स से हुए नुकसान को आम ग्राहकों से वसूलना बंद करें बैंकः HDFC अध्यक्ष दीपक पारेख

Fri, 11 Oct 2019 09:02 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 11 Oct 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
hdfc chairman deepak parekh says banks should protect common man saving rather than big defaulters
दीपक पारेख - फोटो : ANI

बैंकों द्वारा बड़े डिफॉल्टर्स को बचाने और छोटे बचत खाताधारकों का ध्यान न रखने के लिए एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने नाखुशी जताई है। पारेख ने कहा है कि यह बहुत गलत है कि बैंक बड़े डिफॉल्टर्स का लोन माफ करने में तो आगे हैं, लेकिन छोटे खाताधारकों को हो रही परेशानियों पर किसी की नजर नहीं आती है।

विज्ञापन


पीएमसी बैंक में हुए घोटाले के बाद छोटे खाताधारकों को हो रही परेशानी के बाद पारेख ने कहा कि, 'मेरे विचार में यह सबसे बड़ा अपराध वित्तीय क्षेत्र में होगा, जब छोटे लोगों की जमा राशि का इस तरह से गलत फायदा बड़े लोगों को बैंकों द्वारा दे दिया जाता है। फिर लोन के डिफॉल्ट होने के बाद सरकार और सिस्टम इस तरह के घोटाले के बाद कर्ज को माफ कर देना पूरी तरह से गलत है। 
विज्ञापन


पारेख ने आगे कहा कि किसी भी वित्तीय सिस्टम के लिए भरोसा और विश्वास रीढ़ की हड्डी की तरह हैं। इसके लिए किसी भी तरह से गलत मूल्यों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। लेकिन ये ही आजकल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बचत करना जरूरी

पारेख ने आगे कहा कि बचत करना जरूरी है और लोगों को इसे बढ़ावा देना चाहिए। यह अर्थव्यवस्था के लिए भी अच्छा है। लेकिन ब्याज दर में कमी इस दिशा में बाधक है। उन्होंने कहा कि कमर्शियल सेक्टर में अब भी क्रेडिट संकट बना हुआ है। 



उन्होंने वैश्विक परिदृश्य में भारत को खड़ा करने के लिए खुद में सुधार, वित्तीय क्षेत्र में सुधारों की दिशा में काम करना, नीतियों को सक्षम बनाना, सच्चे और निष्पक्ष उद्यमिता को प्रोत्साहित करना और स्थिर कानून बनाने की बात कही है। पीएमसी बैंक घोटाले की वजह से उसके हजारों ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरबीआई ने ग्राहकों को 25,000 रुपये से अधिक रुपये की निकासी पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed