HDFC बैंक की इस कोहिनूर कंपनी का आएगा आईपीओ, 90 हजार करोड़ की है वैल्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति के हिसाब से देश की सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी जल्द ही अपनी कोहिनूर कंपनी का आईपीओ लाने जा रही है। फिलहाल इस कंपनी की मार्केट वैल्यू 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है।
पिछले साल की थी घोषणा
बैंक ने अपनी सहयोगी इकाई एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की पिछले साल अगस्त में घोषणा की थी। अब इसका आईपीओ लाने के लिए बैंक ने मॉर्गन स्टेनली और बैंक ऑफ अमेरिका को नियुक्त किया है।
बैंक बेचेगा अपने शेयर
एचडीएफसी बैंक इस कंपनी में अपने शेयर 31 मार्च से पहले बेच देगा। इससे बैंक को करीब 10 हजार करोड़ रुपये जुटाने में मदद मिलेगी। बैंक और शेयर बेचने के लिए बाद में कई और कंपनियों को रखेगा।
40 फीसदी तक बढ़ गई कीमत
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी की लिस्टिंग के बाद निवेशकों की नजरें एचडीबी पर हैं। इस बढ़ती हुई दिलचस्पी ने पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमत अनौपचारिक बाजार में 40 फीसदी तक बढ़ा दी हैं। पिछले साल अगस्त में निवेशक एचडीबी के शेयरों को 1,150 रुपये की कीमत पर खरीद रहे थे।
फिलहाल इस कारोबार में सक्रिय
एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज कंज्यूमर लोन के अंतर्गत गोल्ड लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन के अलावा एंटरप्राइज लोन और एसेट फाइनेंस के कारोबार में सक्रिय है। इस सूचना के बाद बैंक का शेयर 1.9 फीसदी बढ़कर दोपहर में 2467 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
एचडीबी ने पिछले वित्त वर्ष में 1150 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी की कुल आय 8700 करोड़ रुपये रही थी।