फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   hdfc bank to offer banking services in common service centres

सरकार ने पीएसयू बैंकों को छोड़ निजी बैंक से किया करार, HDFC बैंक देगा सीएससी में सेवाएं

Tue, 03 Jul 2018 11:55 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
hdfc bank to offer banking services in common service centres

सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) से आम जनता को बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने सरकारी नहीं, बल्कि निजी बैंक एचडीएफसी को चुना है। सीएससी के जरिये सेवाएं देने को लेकर आगामी बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री रविशंकर प्रसाद उसके साथ करार करने जा रहे हैं। इसके बाद पूरे देश में स्थित सीएससी और डिजीगांव बनाने के लिए चिन्हित 1,000 गांवों में सरकारी तंत्र के जरिये बैंकिंग सेवाएं देने में यह निजी बैंक सहायता करेगा।  

विज्ञापन


बुधवार को होंगे करार पर दस्तखत
आईटी मंत्रालय के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक के साथ 4 जून को सीएचसी में बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराने के लिए करार किया जाएगा। यह बैंक सीएससी केंद्रों में बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट के जरिये लोगों को सेवाएं देने में सहायता करेगा। इसके अलावा, डिजिटल गांव स्थापित करने में भी भूमिका निभाएगा। आईटी मंत्रालय के मुताबिक, यह निजी बैंक सैनेटरी पैड निर्माण करने वाली इकाइयां स्थापित करने में सहायता करेगा। 
विज्ञापन


इसलिए चुना एचडीएफसी बैंक
बैंकिंग विशेषज्ञ रवि सिंह के मुताबिक, शायद निजी बैंक की सेवाएं ज्यादा बेहतर हैं, इसी वजह से आईटी मंत्रालय की ओर से एचडीएफसी को चुना गया है। उल्लेखनीय है कि सीएससी योजना डिजिटल इंडिया अभियान का एक हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय, सामाजिक और निजी क्षेत्र की सेवाएं मुहैया कराने की योजना बनाई है। इसमें बैंकिंग के अलावा कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन, एफएमसीजी उत्पाद, बीमा, पेंशन और डिजिटल भुगतान शामिल है। इसके अलावा, सीएससी ग्रामीण स्तर के उद्यमियों की सहायता भी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed