फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   hdfc bank shoots up its loan interest rate after hiking mclr by 10 bps

HDFC बैंक ने दिया झटका, होम लोन के इंटरेस्ट रेट में की 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी

Thu, 08 Feb 2018 12:05 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Feb 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
hdfc bank shoots up its loan interest rate after hiking mclr by 10 bps

प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने आरबीआई द्वारा रेपो रेट में किसी भी तरह की बदलाव न करने के तुरंत  बाद ही अपने लोन लेने वाले कस्टमर्स को झटका दे दिया है। बैंक ने अपने सभी तरह के लोन पर लगने वाले इंटरेस्ट रेट को बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


इसलिए बढ़ा दिया एमसीएलआर
एचडीएफसी बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने एसबीआई, एक्सिस और आईसीआईसीआई के बाद अपने रेट में बढ़ोतरी कर संकेत दिया है कि वो सबके साथ चलेगा। हालांकि एसबीआई का एमसीएलआर रेट अभी अन्य प्राइवेट बैंकों की तुलना में सबसे कम है। 
विज्ञापन


अब यह हो गया है नया रेट
बैंक ने एक साल के लिए नया एमसीएलआर रेट 8.2 फीसदी कर दिया है। वहीं 6 महीने के लिए 8 फीसदी, दो साल के लिए 8.3 फीसदी और तीन साल के लिए 8.5 फीसदी कर दिया है। बैंक ने अपनी वेबसाइट पर स्टेटमेंट जारी करके कहा कि बांड मार्केट में यील्ड 100 बीपीएस प्वाइंट बढ़ गया है, जिसके बाद बैंकों के लिए डिपॉजिट सर्टिफिकेट जारी करना काफी महंगा हो गया है। सभी निजी बैंकों ने अपने लोन के रेट में 5 से 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बैंकों ने बढ़ाया अपना एमसीएलआर

hdfc bank shoots up its loan interest rate after hiking mclr by 10 bps
sbi
जिन बैंकों ने अपना मॉर्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) बढ़ा दिया है उनमें SBI, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक और यस बैंक शामिल हैं। इन बैंकों ने अपने एक दिन, महीना, तीन महीना, छमाह, एक साल, दो साल और तीन साल अवधि के सभी टेनोर के लोन रेट में इजाफा कर दिया है। 

इस वजह से बढ़ाया एमसीएलआर
कोटक महिंद्रा बैंक के ज्वाइंट एमडी दीपक गुप्ता ने कहा कि डिपॉजिट रेट में करीब 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हो गई है, जिसके बाद बैंकों को यह कदम उठाना पड़ा है। वही यस बैंक के सीईओ राणा कपूर ने कहा कि छोटी अवधि के लिए लोन की दरें  काफी बढ़ गई हैं, जिससे इंटरेस्ट रेट को जानना काफी मुश्किल हो गया है। हमारे अभी के रेट केवल मार्केट की कंडीशन को ब्यां कर रहे हैं। 

इन लोन पर भी पड़ेगा असर
एमसीएलआर के बढ़ने से आपके कार व घर के लोन की ईएमआई के अलावा टू-व्हीलर लोन, पढ़ाई के लिए लोन, पर्सनल लोन सभी पर असर पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed