फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   hdfc bank quarter 1 profit rises to 18 percent

एचडीएफसी बैंक के शुद्ध लाभ में हुआ 18 फीसदी का इजाफा, ग्रॉस NPA में दिखी बढ़ोतरी

Sat, 21 Jul 2018 05:30 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
hdfc bank quarter 1 profit rises to 18 percent

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने अपने इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही के आंकड़े जारी कर दिए हैं। शनिवार को जारी किए गए परिणामों के मुताबिक जहां एक तरफ बैंक के शुद्ध लाभ में बढ़ोतरी हुई है, वहीं उसके ग्रॉस एनपीए में भी मामूली इजाफा हो गया है। 

विज्ञापन


मुनाफे में 18.2 फीसदी की बढ़ोतरी
इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 18.2 फीसदी बढ़कर के 4601 करोड़ रुपये हो गया है। 2017-18 की पहली तिमाही में यह 3893.8 करोड़ रुपये था।

एनपीए में भी हुई बढ़ोतरी
एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 8,607 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,538.6 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 2,601 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,907.1 करोड़ रुपये रहा है।
विज्ञापन


देश के ज्यादातर बैंकों की तरह बैंक का एनपीए भी कम नहीं हो रहा है। हालांकि बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसमें सुधार करने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है और अगली तिमाही के नतीजों में यह देखने को मिल सकता है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.3 फीसदी से घटकर 4.2 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष हुआ था 20 फीसदी का इजाफा
हालांकि बैंक के लिए पिछला वित्त वर्ष काफी अच्छा रहा था और उसके मुनाफे में 20 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था। 2017-18 में बैंक का शुद्ध मुनाफा 17486 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed