फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   hdfc bank q3 profit rises by 20 percent on YoY basis

एचडीएफसी बैंक का तिमाही लाभ 20 फीसदी बढ़ा, 5,586 करोड़ रुपये हुई कमाई

Sat, 19 Jan 2019 06:30 PM IST
paliwal पालीवाल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 19 Jan 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
hdfc bank q3 profit rises by 20 percent on YoY basis

निजी क्षेत्र में देश के सबसे बड़े बैंक--एचडीएफसी का मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 20.3 फीसदी बढ़कर 5,585.9 करोड़ रुपये रहा। बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पिछले साल की इसी अवधि में उसने 4,642.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। इस साल अक्टूबर-दिसंबर के बीच उसकी कुल आय बढ़कर 30,811.27 करोड़ रुपये हो गयी। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 24,450.44 करोड़ रुपये रहा। 

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि 31 दिसंबर, 2018 को समाप्त तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (ब्याज की प्राप्ति और ब्याज पर खर्च के बीच का अंतर) 21.9 प्रतिशत बढ़कर 12,576.8 करोड़ रुपये रही। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 10,314.3 करोड़ रुपये रहा था। 
विज्ञापन


यह वृद्धि ऋृण कारोबार में 23.7 प्रतिशत की तेजी का नतीजा है। इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.3 फीसदी रही। अक्टूबर-दिसंबर, 2018 के दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) भी पिछले साले की इसी अवधि के 1.29 फीसदी से बढ़कर 1.38 फीसदी हो गयीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बैंक का शुद्ध एनपीए आलोच्य अवधि के दौरान 0.42 फीसदी रही। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 0.44 फीसदी पर था।  बैंक की कुल बैलेंस-शीट सालाना आधार पर 22 फीसदी बढ़ कर 11,68,556 करोड़ रुपये रही जबकि 31 दिसंबर 2017 को इसी सम्पत्तियों और देनदारियों का लेखा जोखा 9,49,079 करोड़ रुपये का था। 


बैंक की कुल जमा इसी दौरान 22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8,52,502 करोड़ रुपये और बाजार में बकाया कर्ज 24 फीसदी की वृद्धि के साथ 7,80,951 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed