HDFC बैंक का एमडी बनने के लिए पूरा करना होगा यह चैलेंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक--एचडीएफसी के वर्तमान प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी ने कहा है कि उनके उत्तराधिकारी बनने वाले व्यक्ति को 15 दिन का चैलेंज लेना होगा। अगर वो व्यक्ति उस चैलेंज में सफल हो गया तभी वो बैंक का नया एमडी बन सकेगा।
आम सभा में बोली यह बात
बैंक की वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुए पुरी ने कहा कि अगर उस व्यक्ति को मेरे जैसा बनने के लिए एक साल की ट्रेनिंग चाहिए होगी, तो ऐसे व्यक्ति को मैं नहीं चाहता हूं। पुरी बैंक की स्थापना वर्ष 1994 से लगातार एमडी बने हुए हैं।
बैंक को बनाया नंबर एक
पुरी ने बैंक की एक छोटे स्तर पर की थी, लेकिन शुरुआत से लेकर के अभी तक उनके नेतृत्व में ही यह निजी क्षेत्र में प्रथम स्थान पर पहुंच पाई है। फिलहाल पुरी पूरे भारत में सभी बैंकों के हेड को मिलने वाली सैलरी में सबसे आगे हैं।
जल्द शुरू होगी उत्तराधिकारी चुनने की कवायद
बैंक के शेयरहोल्डर जल्द ही पुरी के उत्तराधिकारी चुनने की कवायद शुरू कर देंगे। मई 2018 में पुरी ने कहा था कि बैंक का बोर्ड जल्द ही उनके उत्तराधिकारी को ढूंढना शुरू कर देगा। तब बैंक ने प्लान किया था कि वो 18 से 24 महीने पहले ऐसा करना शुरू कर देगा और बैंक ऐसे व्यक्ति को पुरी के साथ एक साल काम करने का वक्त भी देगा।
हालांकि कई शेयरहोल्डर्स चाहते हैं कि पुरी 70 साल के बाद भी बैंक के साथ जुड़े रहें और वो इसके लिए आरबीआई के पास भी जा सकते हैं।
नहीं आएगा एचडीबी का आईपीओ
पुरी ने साफ किया बैंक अपनी एनबीएफसी कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का फिलहाल आईपीओ लेकर के नहीं आ रहा है। बैंक इस साल पूरे देश में 800 नई शाखाएं खोलने जा रहा है।
हर चार साल बाद आती है ऑटो सेक्टर में मंदी
पुरी ने कहा कि ऑटो सेक्टर में हर चाल साल बाद मंदी का दौर आता है। इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं एक तिमाही में अगर विकास दर कम हो जाती है, तो भी इससे देश की अर्थव्यवस्था पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।