{"_id":"5a0550a54f1c1bd1538bc0a0","slug":"hdfc-bank-launches-smartup-zone-in-noida-to-help-startups-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में HDFC बैंक ने खोला स्टार्टअप के लिए स्मार्टअप जोन, मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
नोएडा में HDFC बैंक ने खोला स्टार्टअप के लिए स्मार्टअप जोन, मिलेंगी ये सुविधाएं
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
hdfc bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने स्टार्टअप कंपनियों को सुविधा देने के लिए स्मार्टअप जोन और पोर्टल की शुरुआत की है। बैंक देश भर के प्रमुख शहरों में इस तरह के जोन खोल रहा है, जहां खास प्रशिक्षण के बाद स्टॉफ को नियुक्त किया जा रहा है।
यूपी के नोएडा में मिलेगी सुविधा
बैंक ने दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में भी गुरुवार को इस तरह की सुविधा को शुरू किया है। दिल्ली से सटे होने के कारण नोएडा एक बहुत बड़ा इंडस्ट्रियल जोन है, जहां पर कई बड़ी कंपनियों के साथ-साथ छोटी कंपनियां भी रोजाना खुलती रहती हैं।
पढ़ें- HDFC बैंक ने RTGS-NEFT ट्रांजेक्शन किया फ्री, चेक बुक का इस्तेमाल करना हुआ महंगा
विज्ञापन
इसलिए नोएडा में बैंक नए उद्यमियों को सभी तरह की सहायता उपलब्ध कराएगा। बैंक ने नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित अंसल फॉर्च्यून आर्केड की ब्रांच में इस तरह की सर्विस को शुरू किया है।
दिल्ली में बैंक ने खोला था पहला स्मार्टअप जोन
बैंक ने दिल्ली में सबसे पहले अपना स्मार्ट अप जोन खोला। इसके बाद देश भर के 30 शहरों में मौजूद 65 ब्रांचों में इस तरह का जोन बनाया जा रहा है। इस तरह के जोन टियर टू और थ्री शहरों में भी खोले जाएंगे जो स्टार्टअप जोन हब बनाए गए हैं।
नोएडा में हैं 2000 स्टार्टअप कंपनियां
बैंक के जोनल हेड श्रीनिवास मूर्ति और मोगली लैब्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर फाइनेंस सुचिता गुप्ता ने बताया कि अकेले नोएडा में दो हजार से अधिक स्टार्टअप जोन हैं, जो कि पूरे यूपी में सबसे ज्यादा हैं।
ऐसे स्टार्टअप को बैंक अपनी तरफ से पार्टनर बनाने की पहल करेगा। यहां बना स्मार्टअप जोन नोएडा ही नहीं, बल्कि पूरे यूपी से आने वाले लोगों की मदद करेगा।