आपकी प्रोफाइल पिक्चर बनेगी पासवर्ड, इस ऐप की मदद से पूरे होंगे बैंकिंग ट्रांजेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में मंगलवार को शुरू हुए तीसरे डिजिटल इनोवेशन समिट के पहले दिन लांच हुए इस ऐप के बारे में बताते हुए बैंक के कंट्री हेड -डिजिटल बैंकिंग नितिन चुग ने कहा कि इससे बैंक के ग्राहकों को एक ही जगह 120 से अधिक सेवाएं मिलेंगी।
ग्राहकों को मिला समझदार व आसान ऐप
चुग ने कहा कि नेक्स्ट-जन मोबाइल बैंकिंग ऐप आसान एवं समझदार ऐप है, जिसके माध्यम से आप अपनी सुविधानुसार और अपने तरीके से बैंकिंग कर सकते हैं। आज लोगों द्वारा मोबाइल का उपयोग करने का तरीका लगातार विकसित हो रहा है और नेक्स्ट-जन ऐप इस विकास को प्रतिबिंबित करता है।
नेक्स्ट-जन ऐप ग्राहकों के जीवन का हिस्सा बनने, उनकी जरूरतों को समझने और रियल टाईम अनुभव प्रदान करने वाले उत्पाद एवं सेवाएं देने की बैंक की यात्रा में एक अगला कदम है।
नेक्स्ट-जन ऐप की विशेषताएं
- विस्तृत सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट एवं फेशियल रिकॉगिनेशन के साथ बायोमीट्रिक लॉगिन
- ग्राहकों की जरूरतों जैसे पे, सेव, इन्वेस्ट के आधार पर सहज नेविगेशन।
- बिल एवं यूटिलिटी पेमेंट्स पर ऐप द्वारा नोटिफिकेशन।
- समस्त विनिमय के लिए सरल शर्तें जैसे ‘फंड ट्रांसफर’ की जगह ‘ट्रांसफर मनी’।
- किसी भी सोशल मीडिया चैनल की भांति कस्टमाइज प्रोफाइल पिक्चर।
- ग्राहकों की जरूरतों एवं उपयोग के आधार पर पर्सनलाइज़्ड नोटिफिकेशन एवं डिस्प्ले।
शहर के हिसाब से बदलेगी डीपी
नितिन चुग ने कहा कि ग्राहक जिस शहर या फिर राज्य में जाएगा, उसे बैंक के मोबाइल ऐप पर वहां की लोकेशन और प्रसिद्ध इमारत की फोटो बैकग्राउंड में दिखाई देगी। उदाहरण के लिए बैंक का ग्राहक आगरा जाता है तो फिर उसे ताजमहल और दिल्ली में इंडिया गेट की तस्वीर बैकग्राउंड में दिखाई देगी।
चुग ने कहा 2014 में बैंक ने वाराणसी में गंगाघाट पर ‘बैंक आपकी मुट्ठी में’ टैगलाइन के साथ डिजिटल बैंकिंग की यात्रा की शुरुआत की थी। पिछले चार सालों में बैंक ने ग्राहकों के लिए टेक्नाोलाॅजी के उपयोग में तीव्र प्रगति की है। 2014 में मोबाइल बैंकिंग ऐप ने ग्राहकों को सुविधा देने का वायदा किया। आज नेक्स्ट-जन मोबाइल बैंकिंग ऐप हमारे ग्राहकों से सुरक्षा एवं बेहतरीन अनुभव का वायदा करता है।