फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   HDFC Bank launched first shaurya kgc card for armed forces on occassion of Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर सैन्य बलों को HDFC बैंक ने दिया तोहफा, प्रस्तुत किया खास 'शौर्य' कार्ड

Fri, 14 Aug 2020 03:04 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 14 Aug 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
HDFC Bank launched first shaurya kgc card for armed forces on occassion of Independence Day
शौर्य केजीसी कार्ड - फोटो : HDFC

आज एचडीएफसी बैंक ने सैन्य बलों के लिए अपनी तरह के पहले उत्पाद, 'शौर्य केजीसी कार्ड' के लॉन्च की घोषणा की। यह अद्वितीय उत्पाद बिल्कुल नई विशेषताओं व 45 लाख से ज्यादा सैनिकों के लिए विशेष रूप से बनाए गए पात्रता के मापदंडों के साथ आएगा। 

विज्ञापन


यह कार्ड भारत सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के दिशानिर्देशों पर आधारित है। 

कार्ड के मुख्य फायदे-

  • औसत कार्ड के लिए दो लाख रुपये के लाइफ कवर की बजाय 10 लाख रुपये का लाइफ कवर कर दिया गया है।
  • डॉक्युमेंटेशन की प्रक्रिया को सरल व आसान किया गया है तथा अपनी नौकरी एवं उपलब्धता को साबित करने के लिए सैनिक को व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहने की आवश्यकता नहीं।
  • विज्ञापन

यह कार्ड डिजिटल माध्यम से मुंबई से श्री आदित्य पुरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, एचडीएफसी बैंक एवं श्री राजिंदर बब्बर, बिजनेस हेड, रूरल बैंकिंग ग्रुप, एचडीएफसी बैंक द्वारा भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लॉन्च किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस लॉन्च के बारे में पुरी ने कहा कि, 'सैन्य बल एवं उनके परिवारों के लिए यह उत्पाद लॉन्च करना गौरव की बात है। वायुसेना के परिवार से होने के कारण मैंने नजदीक से देखा है कि सेना के जवान देश की सेवा करते हुए और उनके परिवार उनसे दूर रहकर कितना बलिदान देते हैं और किन मुश्किलों से गुजरते हैं। इन सैनिकों के लिए कुछ करके मुझे लग रहा है कि मेरा करियर आज पूरा हुआ। इस कार्ड के साथ हम सैनिकों को भी उतना ही अच्छा उत्पाद दे रहे हैं, जितना अच्छा उत्पाद हम किसानों को प्रदान करते हैं। हमारे देश के रक्षकों के लिए यह हमारी ओर से स्वतंत्रता दिवस का उपहार है। जय जवान, जय किसान, जय हिंद।' 

शौर्य केजीसी लोन द्वारा सैनिकों को कृषि कार्यों जैसे फसल के उत्पादन, कटाई के बाद फसल के रखरखाव और उपभोग आदि जरूरतों के लिए लोन मिलेगा। वो खेती के लिए मशीनरी, सिंचाई के उपकरण या स्टोरेज आदि के निर्माण के लिए भी लोन ले सकेंगे।

 

यह लोन सुविधा सैनिकों की वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। सुविधा लेने के लिए-

  • एचडीएफसी बैंक शाखा में जाएं।
  • हाल ही में लॉन्च किए गए ई-किसान धन एप द्वारा लोन के लिए आवेदन दें।
  • ऑल इंडिया इंटरैक्टिव वॉईस रिस्पांस (आईवीआर) टोल फ्री नंबर 1800 120 9655 पर डायल करें।

सैन्य बलों की सभी कमानों, जैसे थल सेना, जल सेना एवं वायु सेना तथा अर्द्धसैनिक बल, जैसे बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, कोस्टल गार्ड, सीआईएसएफ एवं असम/जम्मू-कश्मीर राईफल्स को यह कार्ड दिया जाएगा।

यह गतिविधि बैंक के 'हर गांव हमारा' अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत बैंक देश के ग्रामीण व सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है।

बैंक पांच लाख से ज्यादा कृषि लोन वितरित कर चुका है और भारत में 12 कृषि धन विकास केंद्र खोले जा चुके हैं, जो किसानों को मिट्टी परीक्षण जैसी सुविधाएं व खेती की सर्वश्रेष्ठ विधियों पर लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed