फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   HDFC Bank issues record high of over 4 lakh cards post embargo

रिकॉर्ड: प्रतिबंध हटने के बाद से अब तक HDFC बैंक ने जारी किए चार लाख से अधिक क्रेडिट कार्ड

Wed, 29 Sep 2021 04:08 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 29 Sep 2021 04:08 PM IST
सार

एचडीएफसी बैंक ने प्रतिबंध हटने के बाद से अब तक चार लाख से अधिक क्रेडिट कार्ड जारी करने के नए रिकॉर्ड की घोषणा की है। बैंक द्वारा ये रिकॉर्ड 21 सितंबर 2021 को ही बना लिया गया था। 

विज्ञापन
HDFC Bank issues record high of over 4 lakh cards post embargo
HDFC Bank - फोटो : pixabay

विस्तार

एचडीएफसी बैंक ने लगातार इस सेक्टर में आक्रामक तौर पर ग्रोथ को दर्ज किया है। बैंक क्रेडिट कार्ड सेगमेंट में कई सारे मजबूत उत्पादों और साझेदारियों के साथ अपने क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो को नए सिरे से मजबूत बना रहा है और और सह-निर्माण करने के लिए बैंक ने आक्रामक विकास पथ को चिह्नित किया है।

विज्ञापन


तीन कार्ड री-लॉन्च करने की घोषणा
बैंक ने तीन कार्ड री-लॉन्च करने की भी घोषणा की। एचडीएफसी बैंक के मिलेनिया, मनीबैक+ और फ्रीडम कार्डों को कई नए फीचर्स और लाभों को जोड़कर, ग्राहकों के हाथों में अधिक शक्ति प्रदान करने के लिए नए सिरे से तैयार किया गया है। श्री पराग राव, ग्रुप हेड-पेमेंट्स, कंज्यूमर फाइनेंस, डिजिटल बैंकिंग एंड आईटी, एचडीएफसी बैंक ने कहा कि 'कार्ड स्पेस में एक लीडर के रूप में, हमने वादा किया था, हम एक धमाके के साथ वापस आएंगे। अब हम न केवल नए ग्राहकों को प्राप्त करने के लिए, बल्कि अपने मौजूदा कार्डों पर ऑफर्स को बढ़ाने के लिए भी जोर दे रहे हैं।'
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ पेशकश और अनुभव पेश करने के लिए तैयार बैंक
उन्होंने कहा कि 'री-इन्वेंट करने, क्रिएट और को-क्रिएट करने की हमारी रणनीति ग्राहकों के खरीद व्यवहार, उनके द्वारा खर्च की जाने वाली श्रेणियों और खर्च के पैटर्न के विश्लेषण के आधार पर तैयार की गई है। हमने अपनी रणनीति तैयार करने और उसे तेज करने में जो महीने बिताए हैं, वे अब फल दे रहे हैं। हम त्योहारों के मौसम में अपने ग्राहकों के लिए अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पेशकश और अनुभव पेश करने के लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर में उपलब्ध होंगे नए कार्ड वेरिएंट्स 
कई नए कार्ड वेरिएंट्स ग्राहकों के लिए अक्तूबर में उपलब्ध होंगे। मौजूदा फ्रीडम और मिलेनिया कार्ड धारक भी नए लाभों का आनंद ले सकेंगे और इसके बारे में बैंक द्वारा सूचित किया जाएगा।

बैंक के संशोधित पोर्टफोलियो में शामिल हैं-

फ्रीडम क्रेडिट कार्ड - आपके दैनिक खर्च और बड़ी खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्ड
फ्रीडम कार्ड मुख्य रूप से उन युवाओं के लिए लक्षित है जो अपना करियर शुरू कर रहे हैं। यह उस सेगमेंट को भी पूरा करेगा, जिसे क्रेडिट की अधिक आवश्यकता है, जिससे वे अपने बड़े खर्चों के लिए बहुत ही किफायती लेकिन अत्यधिक फायदेमंद तरीके से क्रेडिट का उपयोग कर सकें।

इसके लाभ

  • रिवॉर्डिंग अफोर्डेबिलिटी- मर्चेंट लोकेशंस पर ईएमआई खर्च पर पांच गुणा कैशपॉइंट्स
  • कार्ड जारी करने की तारीख से पहले 90 दिनों के लिए सिर्फ 0.99 फीसदी की ब्याज दर

मनीबैक$ क्रेडिट कार्ड - प्रतिदिन के खर्च के लिए सर्वाधिक लाभकारी कार्ड
मनीबैक$ क्रेडिट कार्ड मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए लक्षित है, जो अपने दैनिक खर्च पर मूल्य चाहते हैं। ये उपभोक्ता सावधानी के साथ खर्च करने वाले होते हैं इसलिए एचडीएफसी बैंक उनके द्वारा खर्च किए गए प्रत्येक रुपये के लिए पूरा मूल्य प्रदान कर रहा है।

इसके लाभ

  • पांच प्रमुख मर्चेंट्स पर 10 गुणा कैशप्वाइंट्स- अमेजन, बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट, रिलायंस स्मार्ट सुपरस्टोर और स्विगी।
  • मर्चेंट लोकेशंस पर ईएमआई खर्च पर पांच गुणा कैशप्वाइंट्स

मिलेनिया- बेस्ट कैशबैक क्रेडिट कार्ड
मिलेनिया कार्ड समृद्ध, तकनीक की समझ रखने वाले उपभोक्ता पर लक्षित है। यह 25 से 40 साल की उम्र के लोगों के लिए है। कार्ड का नया अवतार उन सभी क्षेत्रों को कवर करेगा जिनको लेकर मिलेनियल्स खरीदारी, भोजन, मनोरंजन और यात्रा जैसे खर्च करते हैं।

इसके लाभ

  • आपके 10 प्रमुख मर्चेंट्स पर 5 फीसदी कैशबैक- अमेजन, बुकमॉयशो, कल्ट.फिट, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, सोनी लिव, स्विगी, टाटा क्लिक, उबर और जोमैटो।
  • ईएमआई खर्च और वॉलेट लोड (ईंधन को छोड़कर) सहित अन्य खर्चों पर एक फीसदी कैशबैक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed