HDFC बैंक ने बढ़ाए कुछ खास चार्ज, जानिए कितने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने डेबिट कार्ड और आईएमपीएस के लिए सर्विस चार्ज में 43 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की है। बैंक ने यह अपने प्रतिद्वंद्वियों से बराबरी करने के लिए किया है।
नए बदलाव के अनुसार अब एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को प्लेटिनम कार्ड के लिए 750 रुपए सालाना चुकाने पड़ेंगे। फिलहाल इसके लिए बैंक 500 रुपए सालाना वसूल करता है।
ये नए चार्ज 1 जून से लागू होंगे, लेकिन बैंक बड़े खाताधारकों से ये चार्ज नहीं वसूले जाएंगे। साथ ही ऐसे लोगों पर भी यह चार्ज नहीं लगेंगे जिनका कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट (सेविंग अकाउंट) है।
बराबरी करने के लिए बढ़ाए चार्ज
बैंक के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि जब से यह कार्ड शुरू किए गए हैं, तभी से इन पर लगने वाले चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चार्जेज को अन्य बैंकों के बराबर करने के लिए बैंक ने यह कदम उठाया है।
आपको बता दें कि बैंक ने गोल्ड कार्ड 2004 में जारी किया था, जबकि प्लेटिनम कार्ड 2010 में जारी किया गया था। इन पर एक दिन में 2.75 लाख तक की शॉपिंग करने और 5-10 लाख रुपए की इंश्योरेंस पॉलिसी देने जैसे ऑफर भी दिए गए थे।
आईसीआईसीआई बैंक रूबीक्स डेबिट कार्ड के लिए 749 रुपए सालाना लेता है, जबकि एक्सप्रेशन कोरल डेबिट कार्ड के लिए 799 रुपए सालाना लेता है। यूनिफेयर और सैफिरो जैसे कार्ड पर बैंक 299 रुपए से लेकर 1499 रुपए सालाना चार्ज लेता है।
15 मई से भी बदलेंगे कुछ चार्ज
आईएमपीएस के जरिए पैसे ट्रांसफर करने वाले एचडीएफसी बैंक के ग्राहक को 15 मई से 10 हजार रुपए तक के हर ट्रांजैक्शन के लिए 5 रुपए का भुगतान करना होगा।
फिलहाल यह चार्ज 3.5 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन का है। 2 लाख रुपए तक के ट्रांजैक्शन के लिए लगने वाले चार्ज पहले के जैसे ही रहेंगे। फिलहाल यह चार्ज 5-10 रुपए तक लगते हैं।
देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक 10 हजार रुपए तक के ट्रांजैक्शन के लिए 5 रुपए का चार्ज लेता है।