{"_id":"5bff8612bdec2241946b40ac","slug":"hdfc-bank-customers-face-hurdles-on-new-mobile-banking-app-due-to-server-glitch","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचडीएफसी के ग्राहकों को हुई परेशानी, नए ऐप ने बढ़ा दी लोगों की मुश्किलें","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
एचडीएफसी के ग्राहकों को हुई परेशानी, नए ऐप ने बढ़ा दी लोगों की मुश्किलें
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी के नए लांच हुए ऐप से ग्राहकों की परेशानी काफी बढ़ गई। हालांकि बैंक की तरफ से लोगों को हो रही परेशानी को लेकर माफीनामा भी जारी हो गया है।
विज्ञापन
बैंक ने लांच किया था ऐप
बैंक ने मंगलवार को अपने नए मोबाइल बैंकिंग ऐप को लांच किया था। इस लांच के साथ ही बैंक के सर्वर पर ट्रैफिक अचानक से बढ़ गया है। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐप को अपग्रेड करने के लिए एक साथ कई लोग आ गए, जिससे सर्वर ने की स्पीड धीमी हो गई।
विज्ञापन
इसके चलते कई ग्राहक मोबाइल ऐप पर लॉगिन नहीं कर पा रहे थे। हमारी टीम इस समस्या का समाधान करने में लग गई है और जल्द ही ऐप और नेटबैंकिंग वेबसाइट सही से काम करने लगेगी।
विज्ञापन
सर्वर पर बढ़ गया लोड
बैंक के अधिकारी ने कहा कि सर्वर पर लोड बढ़ने के कारण ऐसा देखने को मिला। हालांकि बैंक ने ज्यादा लोड बढ़ने के बावजूद ऐप के सही तरीके से काम करने का दावा किया था। नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप के काम नहीं कर पाने से लोगों को फंड ट्रांसफर और अन्य पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
बैंक ने कहा है कि अगर ग्राहक उसके मोबाइल ऐप और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो फिर वो फोन बैंकिंग और मिस्ड कॉल बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा फंड ट्रांसफर के लिए यूपीआई का इस्तेमाल किया जा सकता है।