फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   HDFC Bank bucks trend reports rise in deposits in March quarter

मार्च तिमाही में 7.41 फीसदी बढ़ी HDFC बैंक की कुल जमा पूंजी

Mon, 06 Apr 2020 03:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 06 Apr 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
HDFC Bank bucks trend reports rise in deposits in March quarter

एचडीएफसी बैंक का प्रदर्शन मार्च में समाप्त तिमाही के दौरान निजी क्षेत्र के बैंकों को लेकर बनी आम धारणा के उलट रहा है। जहां एक तरफ निजी क्षेत्र के बैंकों की जमा राशि में गिरावट का रुझान देखा जा रहा है, वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्च में समाप्त तिमाही के दौरान सकल जमा राशि में 7.41 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। 

विज्ञापन


7.41 फीसदी बढ़ी कुल जमा पूंजी 
एचडीएफसी बैंक ने कहा है कि मार्च में समाप्त तिमाही के दौरान उसकी कुल जमा पूंजी इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 7.41 फीसदी बढ़कर 11.46 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई जो कि एक साल पहले 31 मार्च की जमा राशि के मुकाबले 24 फीसदी अधिक है। निजी क्षेत्र के इससे बड़े बैंक ने कहा है कि 31 मार्च 2020 को समाप्ति तिमाही में उसकी कर्ज राशि भी करीब 21 फीसदी बढ़कर 9.93 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


दिसंबर 2019 अंत के मुकाबले इसमें 6 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। बैंक ने शुक्रवार देर शाम शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि उसने अपनी मूल आवासीय कर्ज देने वाली कंपनी एचडीएफसी से 5,479 करोड़ रुपये का कर्ज खरीदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों निजी क्षेत्र के बैंकों को लेकर शंका बढ़ी है। यस बैंक के संकट में फंसने और उसे सरकार और रिजर्व बैंक द्वारा सहारा दिए जाने के बाद से शुरू हुई यह शंका बाद में निजी क्षेत्र के अन्य बैंकों आरबीएल बैंक और इंडसइंड बैंक तक जा पहुंची। इन बैंकों ने अपने जमा आधार में कमी आने की बात कही। 


इनमें से कई बैंकों ने उनके जमा आधार में गिरावट के लिए राज्य सरकारों द्वारा राशि निकाले जाने को बताया। महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों ने आधिकारिक सर्कुलर जारी कर अपने सभी निकायों को निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ जमा पूंजी रखने के प्रति आगाह किया। हालांकि, रिजर्व बैंक ने राज्य सरकारों से ऐसा नहीं करने को कहा। बहरहाल एचडीएफसी बैंक ने निजी क्षेत्र के बैंकों के बारे में आम रुझान के उलट बेहतर जमा एवं कर्ज वृद्धि के संकेत दिये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed