फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Govt will help banks in reducing NPA

बैंकों के एनपीए कम करने में सरकार करेगी मदद: जयंत सिन्हा

Sun, 06 Mar 2016 04:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 04:39 AM IST
सार

  • सरकार एनपीए की समस्या बेतहर समझती है
  • बैंकों के एनपीए कम करने में सरकार करेगी मदद

विज्ञापन
Govt will help banks in reducing NPA
jayant sinha

विस्तार

केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा है कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के फंसे कर्ज -एनपीए- की समस्या बेतहर समझती है और इन्हें पूंजी उपलब्ध कराकर उन्हें मजबूत करने में पूरी मदद करेगी। शुक्रवार को यहां दूसरे ज्ञान संगम में उन्होंने कहा कि  बैंकों की कर्ज में फंसी राशि को लेकर उनकी समस्या को अब सरकार अच्छी तरह से समझ रही है।

विज्ञापन


सरकार का मानना है कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों की संकटग्रस्त परिसंपत्तियां करीब आठ लाख करोड़ रुपए की है। सरकार ने वर्ष 2016-17 के बजट में बैंकों को पूंजी देने के लिए 25000 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी हो, आवश्यकता पड़ने पर हम और पूंजी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


सिन्हा ने अच्छी खबर की चर्चा करते हुए कहा कि फिलहाल बैंकिंग तंत्र में संकटग्रस्त ऋणों का आंकड़ा करीब 11.25 प्रतिशत तक है। दोहरी अच्छी खबर यह है कि संकटग्रस्त संपत्तियों की स्थिति अब और नहीं बिगड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को पता है कि यह कहां है और इससे कैसे निपटा जाय। वित्त राज्य मंत्री के मुताबिक रिजर्व बैंक ने उस तरीके में भी कुछ खास बदलाव किया है, जिसमें टियर 1 पूंजी के तहत पूंजी को पुनर्गठित किया जा सकता है और इससे बैंकों की बैलेंस शीट और मजबूत हुई है। जहां तक संकटग्रस्त संपत्ति की स्थिति का संबंध है, तो लगता है कि स्थिति पर अब अच्छी तरह से नियंत्रण है और सरकार रिजर्व बैंक के साथ मिलकर इस दिशा में काम कर रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जनवरी में अयोजित पहले ज्ञान संगम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शामिल हुए थे और इस दौरान बैंको में बदलाव को लेकर कई अहम फैसले किये गए थे।


इसे देखते हुए ही कहा जा रहा है कि इस बार गुड़गांव के ज्ञान संगम में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए अलग रोडमैप बनेगा। इस वर्ष के ज्ञान संगम में वित्त मंत्री अरुण जेटली, वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन और इसके साथ ही सरकारी बैंकों के प्रमुख शामिल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed