फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Govt will continue to improve banking in Country: Jaitley

सरकारी बैंकों में बेहतरी के लिए जारी रहेगा सुधार   

Mon, 06 Jun 2016 07:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 07:30 PM IST
सार

  • अब सरकारी बैंकों को काम काज में  है ज्यादा स्वतंत्रता 
  • बैंकरों के साथ बैठक में वित्त मंत्री ने बैंकों को अधिकार संपन्न बनाने पर की चर्चा 
     

विज्ञापन
Govt will continue to improve banking in Country: Jaitley
जेटली ने जताई उम्मीद - फोटो : Getty

विस्तार

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की बेहतरी के लिए सुधार जारी रहेगा। फिलहाल इनके लिए तीन उपाय किए गए हैं। इसके साथ ही इनके लिए कुछ विधायी उपाय भी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के प्रमुखों के साथ शुक्रवार को समीक्षा बैठक करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि अब सरकारी बैंकों को तीन तरह की स्वतंत्रता मिली है। पहला कि उन्हें फैसले लेने के लिए ज्यादा अधिकार दिए गए हैं। उन्हें फैसले लेने में कोई डिक्टेट नहीं करेगा। दूसरा कि वे मामले का अध्ययन कर जो उचित निर्णय लेंगे, उसका सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन


तीसरा कि उनके  लिए सरकार ऐसा वातावरण तैयार करेगी, जिसमें समस्याओं का बेहतर तरीके से समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि सोमवार की बैठक में विभिन्न विषयों पर खुलकर चर्चा हुई। बैंकों को अधिकार संपन्न बनाने तथा वातावरण में ऐसे सुधार के सुझाव पेश किए ताकि वाणिज्यिक दृष्टि से समुचित फैसले किए जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार इस संबंध में पूरी तरह से बैंकों के समर्थन के लिए प्रतिबद्ध है। वित्त मंत्री के मुताबिक विधायी उपायों से बैंकों को सुधार के पथ पर आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवालिया एवं शोधन अक्षमता संहिता संसद से पारित कराया जा चुका  है। यह जल्दी ही लागू हो जाएगा। इसके अलावा ऋण वसूली कानून में और प्रतिभूतिकरण कानून में संशोधन के प्रस्ताव इस समय संसद की संयुक्त समिति के समक्ष हैं। संयुक्त समिति इस पर विचार कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि संसद के अगले सत्र में यह भी पारित हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed