फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Govt want ot introduce GST from April1: Jaitley

एक अप्रैल से ही लागू होगा जीएसटी: अरुण जेटली

Wed, 11 Jan 2017 07:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Jan 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
Govt want ot introduce GST from April1: Jaitley
जेटली ने जताई उम्मीद - फोटो : Getty

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को फिर दोहराया कि वस्तु एवं सेवा कर -जीएसटी- से संबंधित लंबित मसले जल्द ही हल हो जाएंगे और यह प्रणाली आगामी पहली अप्रैल से ही लागू की जा सकेगी। वह वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीएसटी को लागू करने के लिए ज्यादा से ज्यादा 16 सितंबर 2017 तक का समय है। इस नयी कर व्यवस्था में केंद्र और राज्यों के ज्यादातर अप्रत्यक्ष कर समाहित हो जाएंगे। इन करों में केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सेवा कर और राज्यों के वैट और बिक्री कर आदि शामिल हैं। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन के दूसरे दिन जेटली ने कहा कि जीएसटी को लागू करने की दिशा में एक अहम पड़ाव पार किया जा चुका है।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए, क्योंकि संविधान संशोधन विधेयक पारित हो गया है। पर साथ ही यह संवैधानिक आवश्यकता भी है कि 16 सितंबर -2017- से पहले इसे लागू कर दिया जाए। जीएसटी लागू करने के लिए संसद में पारित और राज्यों द्वारा अनुमोदित संविधान संशोधन विधेयक के तहत कुछ मौजूदा करों की मियाद इस वर्ष 16 सितंबर के बाद समाप्त हो जाएगी। वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार अप्रत्यक्ष कर के क्षेत्र में इस नयी कर व्यवस्था को इस साल अप्रैल से लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि सभी मुद्दों का समाधान हो जाए तो केन्द्र सरकार इसे अप्रैल 2017 से ही लागू करना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दर से लागू होगा देश में टैक्स

Govt want ot introduce GST from April1: Jaitley

जीएसटी लागू होने के बाद देश के किसी भी हिस्से में सामानों की बिक्री हुई हो, सभी जगह एक ही दर से कर लगाया जाएगा। इससे भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरेगा। जीएसटी से, कारोबार करने वालों को आसानी होगी।

इससे करों की चोरी रोकने में मदद मिलेगी और सरकारों का राजस्व बढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि जीएसटी के कानूनों को लेकर केंद्र और राज्यों में काफी हद तक सहमति बन चुकी है पर करदाता इकाइयों पर नियंत्रण के मसले तथा राज्यों को जीएसटी से राजस्व में होने वाले नुकसान की भरपाई की व्यवस्था पर मतभेद बने हुए हैं।

वित्तमंत्री जेटली को उम्मीद है कि जीएसटी परिषद की अगली बैठक में करदाताओं पर दोहरे नियंत्रण का मसला हल हो जाएगा। जीएसटी परिषद की अगली बैठक 16 जनवरी 2017 को प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed