फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   new governor of rbi: government to today announce new governor for rbi

आरबीआई में जल्द होगी नए गवर्नर की नियुक्ति, आज सरकार लेगी फैसला

Tue, 11 Dec 2018 10:56 AM IST
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Dec 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
new governor of rbi: government to today announce new governor for rbi
उर्जित पटेल के भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर पद से सोमवार को इस्तीफा देने के बाद सरकार मंगलवार को नए गवर्नर की नियुक्ति करेगी। इसके लिए सरकार के बीच मंथन जारी है। 
विज्ञापन


वित्त सचिव ए एन झा ने कहा कि सरकार अभी कानूनी सलाह ले रही है। आज पता चल जाएगा कि सरकार क्या आरबीआई में अंतरिम गवर्नर को नियुक्त करेगी या फिर पूर्ण कार्यकाल के लिए नए व्यक्ति के नाम की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन

 


कौन संभालेगा अंतरिम कार्यालय

आइबीआई एक्ट, 1934 के मुताबिक अगर कोई गवर्नर या डिप्टी गवर्नर अपनी जिम्मेदारी निभाने में अक्षम हो जाता है, छुट्टी पर चला जाता है या फिर अपने काम नहीं करता है तो केंद्र सरकार केंद्रीय बोर्ड से सलाह करने के बाद किसी अन्य व्यक्ति काे इस पद पर नियुक्त कर सकती है।

इसमें कोई अधिकारी या रिजर्व बैंक का कोई कर्मचारी अंतरिम रुप से गवर्नर के पद पर नियुक्त किया जा सकता है। इसके बाद औपचारिक रूप से नए गवर्नर का चयन किया जाएगा।

चार हैं दावेदार

फिलहाल आरबीआई के चार डिप्टी गवर्नर हैं। एनएस विश्वनाथन, विरल आचार्य, बीपी कानूनगो और एमके जैन। इनमें से ही किसी को गवर्नर के पद के लिए चुना जाएगा। इसमें से एनएस विश्वनाथन सबसे सीनियर हैं।

यह हैं प्रमुख दावेदार

मोदी सरकार आरबीआई के अगले गवर्नर के तौर पर अरविंद पानगढि़या के नाम पर विचार कर सकती है। पानगढि़या पूर्व में नीति आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके संबंध काफी अच्छे हैं।


जब रघुराम राजन ने आरबीआई गवर्नर पद से इस्तीफा दिया था, तब स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने पानगढि़या को इस पद के लिए चिह्नित किया था, लेकिन पानगढि़या ने यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि चूंकि वे नीति आयोग में हैं, इसलिए यह पद स्वीकार नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed