फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   government to infuse 1 lakh crore rupees in psu banks

सरकार सुधारेगी पीएसयू बैंकों की सेहत, एक लाख करोड़ रुपये की मिलेगी मदद

Wed, 24 Jan 2018 05:32 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Jan 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
government to infuse 1 lakh crore rupees in psu banks
arun jaitley

केंद्र सरकार ने पीएसयू बैंकों की माली हालत सुधारने के लिए एक बड़े रोड मैप का ऐलान किया है। बजट से पहले किए गए इस ऐलान में बैंकों का परफॉरमेंस भी देखा जाएगा।  

विज्ञापन


विज्ञापन



केंद्र सरकार की तरफ से वित्तीय सचिव राजीव कुमार ने कहा कि पीएसयू बैंकों को परफॉरमेंस के आधार पर पूंजी दी जाएगी। साथ ही 250 करोड़ रुपये से ऊपर के लोन पर खास निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसयू बैंकों को विदेशों में ब्रांच खोलने के लिए भी संयम बरतना होगा। सरकार ने साफ किया कि पीएसयू बैंकों पर ग्राहकों को भरोसा है और बैंकों में उनका पैसा सुरक्षित है। 


किस बैंक में कितनी पूंजी डालेगी सरकार

government to infuse 1 lakh crore rupees in psu banks

प्लान के मुताबिक सरकार कई बैंकों को अपनी तरफ से पैसा जारी करेगी। इस हिसाब से सबसे ज्यादा पैसा आईडीबीआई बैंक को मिलेगा। केंद्र सरकार आईडीबीआई बैंक में 10610 करोड़ रुपये, एसबीआई में 8800 करोड़ रुपये, पीएनबी में 5473 करोड़ रुपये, बैंक ऑफ बड़ौदा में 5375 करोड़ रुपये, केनरा बैंक में 4865 करोड़ रुपये और यूनियन बैंक में 4524 करोड़ रुपये की पूंजी डाली जाएगी।

इसी तरह सिंडिकेट बैंक में 2839 करोड़ रुपये, आंध्रा बैंक में 1890 करोड़ रुपये, पंजाब एंड सिंध बैंक में 785 करोड़ रुपये, बैंक ऑफ इंडिया में 9232 करोड़ रुपये, यूको बैंक में 6507 करोड़ रुपये, सेंट्रल बैंक में 5158 करोड़ रुपये, आईओबी में 4694 करोड़ रुपये, ओबीसी में 3571 करोड़ रुपये, देना बैंक में 3045 करोड़ रुपये और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 3173 करोड़ रुपये की पूंजी डाली जाएगी।

यूनाइटेड बैंक में 2634 करोड़ रुपये, कॉरपोरेशन बैंक में 2187 करोड़ रुपये, इलाहाबाद बैंक में 1500 करोड़ रुपये और विजया बैंक में 1277 करोड़ रुपये की पूंजी डाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed