फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   get loan cheaper as five banks cut MCLR in december

खुशखबर: लोन लेना हुआ और भी सस्ता, दिसंबर में पांच बैंकों ने कम किया एमसीएलआर

Wed, 11 Dec 2019 09:57 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 11 Dec 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
get loan cheaper as five banks cut MCLR in december

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी और देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाद बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूको बैंक ने भी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में कटौती कर दी है। इसी तरह दिसंबर में पांच बैंकों ने ग्राहकों को तोहफा दिया है क्योंकि एमसीएलआर में कटौती से ग्राहकों को सस्ते में लोन मिलेगा।

विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने इतना कम किया एमसीएलआर

सरकार के स्वामित्व वाले बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी विभिन्न अवधि वाली सीमांत लागत आधारित उधारी दरों (एमसीएलआर) में 20 आधार अंक यानी 0.20 फीसदी तक का बदलाव किया है। नई दरें 12 दिसंबर से लागू हो जाएंगी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक बयान में कहा कि उसने अपना एक साल की अवधि वाला एमसीएलआर महज 0.05 फीसदी घटाकर 8.25 फीसदी कर दिया है, जिससे सभी खुदरा कर्ज जुड़े होते हैं। वहीं बैंक ने अपनी ओवरनाइट और एक महीने की दर 20 आधार अंक घटाकर 7.65 फीसदी कर दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने तीन महीने और छह महीने का एमसीएलआर 10 आधार अंक घटाकर क्रमश: 7.80 फीसदी और 8.10 फीसदी कर दिया है।

विज्ञापन

यूको बैंक ने 10 आधार अंक घटाया एमसीएलआर

यूको बैंक ने अपने सभी अवधि वाले एमसीएलआर में 10 आधार अंक तक की कटौती की है। इसके साथ ही बैंक की एक वर्ष की अवधि वाला एमसीएलआर 8.40 फीसदी से घटकर 8.30 फीसदी रह गया। इसके अलावा ओवरनाइट, एक महीने, तीन महीने और छह महीने की अवधि वाले एमसीएलआर में 10 आधार अंकों तक की कमी की गई है। नई दरें मंगलवार से प्रभावी हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया ने भी दिया ग्राहकों को तोहफा

इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया ने भी एक दिन के कर्ज पर लगने वाले ब्याज में 0.20 फीसद की कटौती की है। इस तरह यह दर 7.75 फीसदी हो गई है। अन्य अवधि के कर्ज पर बैंक ने ब्याज दर में 0.10 फीसद की कटौती की है। इस तरह बैंक एक साल के कर्ज पर बैंक 8.2 फीसदी का ब्याज लेगा, जो पहले 8.3 फीसदी था। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

एचडीएफसी ने इतना कम किया था एमसीएलआर

इससे पहले एचडीएफसी ने एमसीएलआर में 15 बीपीएस तक की कटौती की थी। नई दरें सात दिसंबर 2019 से लागू हो गई हैं। कटौती के बाद छह महीने का एमसीएलआर अब आठ फीसदी हो गया है। इसमें 10 बीपीएस की कटौती की गई है। पहले यह दर 8.10 फीसदी थी। एक साल के एमसीएलआर में 15 बीपीएस की कटौती हुई है। नई दर 8.15 फीसदी है। पहले यह 8.30 फीसदी थी। साथ ही दो साल और तीन साल के एमसीएलआर में भी 15 बीपीएस की कटौती की गई है, जिसके बाद यह क्रमश: 8.25 और 8.35 फीसदी हो गई है। 

एसबीआई ने भी दिया तोहफा

एसबीआई ने एक साल के एमसीएलआर में 10 बीपीएस की कटौती की घोषणा की थी। जिसके बाद यह दर आठ फीसदी से कम होकर 7.90 फीसदी हो गई है। नई दरें 10 दिसंबर 2019 से लागू हो चुकी हैं। इससे ग्राहकों को फायदा होगा क्योंकि अब उन्हें सस्ते में लोन मिलेगा। इससे पहले नवंबर माह में भी एसबीआई ने एमसीएलआर में बदलाव किया था। तब एसबीआई ने एक साल के एमसीएलआर में पांच बीपीएस की कटौती की थी। 

आश्चर्यजनक है दरों में कटौती

दरों में कटौती इसलिए भी आश्चर्यजनक है, क्योंकि हाल में हुई द्वैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में आरबीआई ने अपनी प्रमुख नीतिगत दरों में कोई बदलाव नही किया था। हालांकि गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि ब्याज दरों में कटौती की अभी खासी गुंजाइश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed