फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   germany deutsche bank handed pink slip to 18k employees worldover

विश्व के इस प्रमुख बैंक ने की 18 हजार लोगों की छंटनी, आर्थिक संकट बना कारण

Mon, 08 Jul 2019 09:03 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 08 Jul 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
germany deutsche bank handed pink slip to 18k employees worldover
deutsche bank - फोटो : Twitter

बैंकिंग सेक्टर में भी लोगों को लिए अपनी नौकरी संभालना कठिन होता जा रहा है। विश्व के प्रमुख बैंकों में शुमार और जर्मनी के सबसे बड़े कर्जदाता डॉएचे बैंक ने पूरे विश्व में कार्यरत 18 हजार लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

विज्ञापन

20 फीसदी कटौती

बैंक ने इस हिसाब से अपने कुल कार्यबल में 20 फीसदी की कटौती कर दी है। बैंक ने लंदन, फ्रैंकफर्ट, हांगकांग, सिडनी, न्यूयॉर्क में इक्विटी मार्केट विभाग में कार्यरत लोगों को निकाल दिया है। इसका असर भारत में भी पड़ा है। 

विज्ञापन

बैंक का करेंगे कायापलट

डॉएचे बैंक के सीईओ क्रिस्टियान जेविन निवेशकों को यह भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे जर्मनी के सबसे बैंक का कायापलट कर सकते हैं। पिछले महीने डॉएचे बैंक का शेयर सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। बैंक ने कहा कि वह अपने निवेश विभाग के अंतगर्त होने वाले स्टॉक के कारोबार को बंद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक लाभ बढ़ाने के लिए ग्लोबल इक्विटी की खरीद फरोख्त के कारोबार से भी बाहर निकल जाएगा। डॉयचे बैंक के शेयर शुक्रवार को 2.5% बढ़कर 7.18 यूरो हो गए क्योंकि उसने ने पुनर्गठन की घोषणा की है। यह 2015 के मध्य से काफी नीचे है, जब शेयरों में प्रति शेयर 30 यूरो से अधिक का कारोबार हुआ।

72 देशों में कारोबार

बैंक का 72 देशों में कारोबार है और इसकी शाखांए ज्यादातर यूरोप, अमेरिका, एशिया पैसेफिक, ऑस्ट्रेलिया जैसे जगह के प्रमुख शहरों में स्थित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed