पहली बार जारी होगा पूरी तरह से भारत में बना नोट, स्याही से लेकर कागज तक सब कुछ है देशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के इतने सालों बाद अगस्त में यह पहला मौका होगा, जब देश में पूरी तरह स्वेदशी नोट को भारतीय रिजर्व बैंक जारी करेगा। इस नोट में कागज से लेकर के स्याही तक भारत में बना है।
100 रुपये के नए नोट से होगी शुरुआत
आरबीआई इसकी शुरुआत 100 रुपये के नए नोट से करेगा। बैगनी रंग के इस नोट का डिजाइन और सुरक्षा फीचर्स भी भारत में ही तैयार किए हैं। गौरतलब है कि आरबीआई ने 100 रुपये के नए नोट को जारी करने का ऐलान हाल ही में किया था। हालांकि यह नोट अभी चलन में मौजूद 100 रुपये के साइज में काफी छोटा होगा। जहां इस नोट का साइज अभी चल रहे 500 रुपये के नोट के बराबर होगा। वहीं नए नोट के रंग में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस नोट को बैगनी रंग में जारी किया जाएगा। अब इस नोट का आकार 66 x 142 मिमी है।
मैसूरू में हुआ नोट का डिजाइन
मैसूरू में स्थित भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण के स्टूडियो में इस नोट का डिजाइन तैयार किया गया। इस नोट की डिजाइन तैयार होने के बाद छपाई के लिए स्यायी भी भारत में तैयार की गई है।
नोट में गुजरात कनेक्शन
देवास स्थित सिक्युरिटी प्रिटिंग प्रेस में इस नोट की छपाई शुरू हो गई है। इस नोट में गुजरात के पाटण स्थित रानी की बाव का फोटो है। ये बावड़ी यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल है। नोटबंदी के बाद से रिजर्व बैंक ने अब तक 10, 50, 200, 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए हैं। इस नोट के लिए कागज होशंगाबाद स्थित पेपर मिल से आया है।
यह हैं नोट की खासियतें मुख्य विशेषताएं
1. मूल्यवर्ग अंक 100 के साथ आर-पार मिलान
2. मूल्यवर्ग अंक 100 के साथ लेटेंट चित्र
3. देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक १००
4. मध्य में महात्मा गांधी का चित्र
5. सूक्ष्म अक्षर ‘RBI’, ‘भारत’, ‘INDIA’ और ‘100’
6. कलर बदलाव सहित “भारत”, RBI’ के साथ विंडोड सुरक्षा धागा। नोट को तिरछा करके देखने पर धागे का कलर हरे से नीले में परिवर्तित होता है
7. महात्मा गांधी के चित्र के दायीं तरफ गारंटी खंड, वचन खंड सहित गवर्नर के हस्ताक्षर तथा भारतीय रिज़र्व बैंक का प्रतीक
8. दायीं ओर अशोक स्तंभ प्रतीक
9. महात्मा गांधी का चित्र और इलेक्ट्रोटाइप (100) वॉटरमार्क
10. संख्या पैनल जिसमें ऊपर बायीं ओर तथा नीचे दायीं ओर छोटे से बढ़ते आकार के अंक
11. दृष्टिबाधित लोगों के लिए इंटैलियो या उभरी हुई छपाई में महात्मा गांधी का चित्र, अशोक स्तंभ प्रतीक, उभरे हुए त्रिकोणीय पहचान चिन्ह माइक्रो-टैक्स्ट 100 के साथ, चार कोणीय ब्लीड रेखाएँ
पृष्ठभाग (पीछे)
12. नोट के बायीं तरफ मुद्रण वर्ष
13. स्लोगन सहित स्वच्छ भारत लोगो
14. भाषा पैनल
15. “रानी की वाव” का चित्र