फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Finance Ministry warns people exchanging black money from their bank account

वित्त मंत्रालय ने जारी की चेतावनी, अपने अकाउंट से न बदलें दूसरे का पैसा

Sat, 19 Nov 2016 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Nov 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
Finance Ministry warns people exchanging black money from their bank account
- फोटो : अमर उजाला

सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोट चलन से हटा लिए हैं। साथ ही एक खाते में 2.5 लाख से ज्‍यादा कैश जमा करने पर भी रोक लगा दी है। इसके बाद से लोगों ने अपना कालाधन छुपाने के लिए दूसरों का खाता इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने बैंक ग्राहकों को चेतावनी दी है कि किसी और का पैसा अपने अकाउंट में न जमा करें वरना नतीजा भुगतने को तैयार रहें।
विज्ञापन


दोषी पाए जाने पर इनकम टैक्स कानूनों के तहत दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

कामगार, कारीगर या गृहणी के 2.5 लाख जमा करने पर नहीं होगी पूछताछ

Finance Ministry warns people exchanging black money from their bank account
d - फोटो : reuters

वित्त मंत्रालय के की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि कामगार, कारीगर या गृहणी की ओर से 2.5 लाख रुपये तक की राशि बैंक अकाउंट में जमा कराने पर आयकर विभाग पूछताछ नहीं करेगा।

गौरतलब है कि अचानक से खाली पड़े जनधन खाते में हजारों रुपए जमा होने लगे हैं। ऐसे मामले पच्छिम बंगाल समेत देश के कई इलाकों में सामने आए हैं जहां लोग गरीबों को पैसा देकर उनके जनधन खातों में अपने रुपए जमा करवा रहे हैं।

ऐसे मामलों पर वित्त मंत्रालय ने कहा कि यदि यह पाया जाता है कि जमा धनराशि अकाउंट होल्डर की नहीं है तो आयकर कानूनों के तहत कार्रवाई होगी। जो लोग इस तरह की टैक्स चोरी के लिए अपने अकाउंट का इस्तेमाल होने देंगे, उन्हें भी सजा दी जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed