फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   finance ministry sets 15 days deadline to psu banks after pnb, rotomac scam

महाघोटलाः वित्त मंत्रालय ने बैंकों के लिए तय की 15 दिन की डेडलाइन, तय होगी जवाबदेही

Tue, 27 Feb 2018 01:44 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Feb 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
finance ministry sets 15 days deadline to psu banks after pnb, rotomac scam
rajeev kumar
पीएनबी समेत अन्य पब्लिक सेक्टर बैंकों में हुए महाघोटाले के बाद सरकार ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने सभी बैंकों के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय की है, जिसके दौरान उनको सभी तरह के अपने ऑपरेशनल और टेक्नीकल सिस्टम की सफाई करनी होगी। ऐसा इसलिए ताकि आगे किसी भी तरह का घोटाला न हो। इसके साथ ही बैंकों को पहले से चल रहे सभी प्राइवेट कंपनियों के लोन, व एनपीए के बारे में जानकारी देनी होगी। 
विज्ञापन


सीनियर अधिकारियों पर गिरेगी गाज
वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव राजीव कुमार ने कहा कि 15 दिन की मियाद के बाद भी अगर बैंकों ने सिस्टम को अपग्रेड और पुराने रिस्क को दुरस्त करने में किसी तरह की कार्यवाही नहीं की तो फिर सीनियर अधिकारियों पर सारी जवाबदेही तय की जाएगी।  
विज्ञापन

 


17 बैंकों पर पड़ा असर
महाघोटाले से देश की सभी बैंकों को कुल मिला कर 176 अरब रुपये से ज्यादा की चपत लगने की आशंका है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि उसने महाघोटाले के खुलासे के बाद से अब तक नीरव मोदी, मेहुल चोकसी के 105 से अधिक बैंक खाते और 29 प्रॉपर्टी को सील कर दिया है। 

इन बैंकों ने दिया लोन
जिन बैंकों ने नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार इंटरनेशनल लिमिटेड को लोन दिया उसमें पीएनबी के अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (194 करोड़), देना बैंक (153.25 करोड़), विजया बैंक (150.15 करोड़), बैंक ऑफ इंडिया (127 करोड़), सिंडिकेट बैंक (125 करोड़), ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (120 करोड़), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (110 करोड़) व इलाहाबाद बैंक, आईडीबीआई बैंक 100 करोड़ प्रत्येक शामिल है। 


जून 2015 तक दिया 1980 करोड़ का लोन
इन बैंकों ने एक कंशोर्शियम और व्यक्तिगत तौर पर नीरव की कंपनी फायरस्टार इंटरनेशनल को जून 2015 तक करीब 1980 करोड़ रुपये का लोन दिया था। इसके अलावा बैंकों ने 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लोन दिया था। इसमें से केवल 90 करोड़ रुपये कंपनी ने बैंक को चुका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed