फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Fin Min warns bank to keep vigile on corrupt officers

वित्त मंत्रालय ने बैंकों को दी चेतावनी, कहा- ‘भ्रष्ट’ अधिकारियों पर रखें नजर

Sun, 11 Dec 2016 02:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 11 Dec 2016 02:51 AM IST
विज्ञापन
Fin Min warns bank to keep vigile on corrupt officers
अरुण जेटली - फोटो : self

नोटबंदी के बाद नकदी की किल्लत के बीच वित्त मंत्रालय ने बैंकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वे गलत कार्यों में लिप्त अपने ‘भ्रष्ट’कर्मचारियों पर कड़ी निगाह रखें। मंत्रालय ने यह चेतावनी देश के विभिन्न हिस्सों में भारी मात्रा में नकदी पकड़े जाने और कई मामलों में बैंक के लोगों के इसमें शामिल होने के मद्देनजर दी है।

विज्ञापन


एएनआई के ट्वीट के अनुसार मामले की गंभीरता के देखते हुए वित्त मंत्रालय ने देश के सभी बैंकों को कड़ा संदेश दिया है। मंत्रालय ने कहा है कि बैंक अपने कर्मचारियों की हर गतिविधि पर ध्यान रखें, जिससे कि वे गलत काम न कर पाएं। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि जो लोग बैंक के जरिए कालेधन को सफेद करने की कोशिश करेंगे उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


गुजरात में किसानों की एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि जो लोग बैंक के जरिए अपने काली कमाई को सफेद करने की बात सोच रहे हैं उन्हें इस बात का आभास नहीं है कि मोदी सरकार से सभी संभावित रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद वित्तीय अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed