फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Federal Bank gave Temporary Job To 400 People From Kerala Who Lost Their Jobs due to coronavirus

#LadengeCoronaSe: महामारी में रोजगार गंवाने वाले केरल के 400 लोगों को फेडरल बैंक ने दीं अस्थायी नौकरियां

Sat, 26 Jun 2021 02:59 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 26 Jun 2021 02:59 PM IST
सार

कोविड-19 महामारी के दौरान रोजगार गंवाने वाले लोगों की मदद के लिए फेडरल बैंक ने अपनी शाखाओं में 400 लोगों को 18,000 रुपये मासिक वेतन पर अस्थायी नौकरियां दी है।

विज्ञापन
Federal Bank gave Temporary Job To 400 People From Kerala Who Lost Their Jobs due to coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब थमने लगी है, लेकिन इससे देश की अर्थव्यवस्था काफी प्रभावित हुई है। कई लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। वहीं कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती की है। ऐसे में लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। जानकारों ने पहले ही कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जारी कर दी है। ऐसे में सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि संकट के इस दौर में वो लोगों की मदद कर सके। कई कंपनियां और बैंक भी मदद के लिए आगे आए हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान रोजगार गंवाने वाले लोगों की मदद के लिए फेडरल बैंक ने एक विशेष पहल की है। बैंक ने केरल में अपनी शाखाओं में ऐसे 400 लोगों को 18,000 रुपये मासिक वेतन पर अस्थायी नौकरियां उपलब्ध कराई हैं।

विज्ञापन


लोगों को दिया 'कोविड वार्डन' का पद
इस संदर्भ में फेडरल बैंक के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी अजित कुमार केके ने बताया कि इन लोगों को 'कोविड वार्डन' का पद दिया गया है। इनका काम शाखाओं में आने वाली भीड़ को संभालना और उन्हें मास्क तथा सैनिटाइजर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


वेतन पर 10 माह में खर्च हुए छह करोड़ रुपये
आगे केके ने कहा कि आजीविका उपलब्ध कराने से संबंधित यह परियोजना अगस्त, 2020 में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत शुरू की गई थी। यह अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि यह अस्थायी रोजगार है, पूर्णकालिक नौकरी नहीं है। उन्होंने कहा कि बैंक इन लोगों को 18,000 रुपये मासिक का वेतन दे रहा है। इन लोगों के वेतन पर पिछले 10 माह में छह करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले उपलब्ध कराए थे कोविड-19 रोधी टीकों से संबंधित उपकरण
इससे पहले कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में केरल को निरंतर सहयोग दे रहे फेडरल बैंक ने राज्य सरकार को कोविड-19 रोधी टीकों से संबंधित जरूरी उपकरण मुहैया कराए थे जिनकी कुल कीमत 92.04 लाख रुपये बताई गई है।

देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए फेडरल बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व इकाई होर्मिस मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा की गई यह मदद विभिन्न ढांचागत, संसाधन और जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा है।


कोविड केंद्र की स्थापना के लिए दिए थे 3.55 करोड़ रुपये
एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि डिप्टी वाइज प्रेसिडेंट-II रेजी पी जी के नेतृत्व में फेडरल बैंक ने ये जरूरी उपकरण हाल में स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज को सौंपे हैं। वहीं इससे पिछले महीने फेडरल बैंक ने एर्नाकुलम जिले के एलुवा में सरकारी अस्पताल में एक विशेष कोविड केंद्र की स्थापना के लिए 3.55 करोड़ रुपये की राशि दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed