फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   ed writes letter to mea for revoking passport of nitin and chetan sandesra

इन्होंने किया था 10 हजार करोड़ का घोटाला, ईडी ने विदेश मंत्रालय से की पासपोर्ट रद्द करने की मांग

Thu, 22 Mar 2018 01:08 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Mar 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
ed writes letter to mea for revoking passport of nitin and chetan sandesra
chetan sandesra

10 हजार करोड़ का बैंकिंग घोटाला करने के बाद देश से फरार दो लोगों का पासपोर्ट लंबे समय से रद्द होने पर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर से विदेश मंत्रालय को पासपोर्ट रद्द करने के लिए पत्र लिखा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने इनका पासपोर्ट अभी तक रद्द नहीं किया है, जिसके बाद ईडी ने थक हारकर के मंत्रालय को पत्र लिखकर ऐसा करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


नीतिन, चेतन संदेसरा ने किया था घोटाला
वडोदरा के रहने वाले नीतिन और चेतन संदेसरा ने आंध्रा बैंक के अलावा अन्य सरकारी बैंकों के कंशोर्शियम के साथ फ्रॉड किया था। इस घोटाले में कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल के दामाद और बेटे का नाम भी आया था जब कुछ महीने पहले ईडी ने इनके सहयोगी और दिल्ली के व्यापारी गगन धवन को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने गगन धवन की प्रॉपर्टी को अटैच कर लिया है। 
विज्ञापन


अदालत ने 14 नवंबर को एसबीएल के दो अन्य निदेशक नितिन और चेतन संदेसरा के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया था। एजेंसी का कहना है कि संदेसरा ने देश छोड़ दिया है। इसके अलावा सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामले में कंपनी के निदेशक जयंती लाल संदेसरा, दीप्ति चेतन, राजभूषण ओमप्रकाश, नितिन जयंती लाल और आंध्रा बैंक के पूर्व निदेशक अनूप गर्ग समेत कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी में कंपनी एग्जिक्यूटिव ने दर्ज कराया बयान

ed writes letter to mea for revoking passport of nitin and chetan sandesra
ईडी के सूत्रों के मुताबिक संदेसरा ग्रुप के एग्जिक्यूटिव सुनील यादव ने ईडी को दिए गए लिखित बयान में आरोप लगाया है कि इस ग्रुप के मालिक चेतन संदेसरा और उनके सहयोगी गगन धवन ने सिद्दीकी को कैश दिया था। यादव ने ईडी को यह भी बताया कि उन्होंने फैजल पटेल के ड्राइवर को कैश दिया था  इन पैसों को चेतन संदेसरा की तरफ से अहमद पटेल के बेटे को दिया जाना था। 

यादव ने किया था खुलासा
यादव ने अपने बयान में यह भी लिखा है कि चेतन संदेसरा अहमद पटेल के घर दिल्ली स्थित घर जाया करते थे और संदेसरा इसे हेडक्वॉर्टर 23 बताते थे। जबकि अहमद पटेल के दामाद सिद्दीकी को  जे-2 और बेटा पटेल को जे-1 बुलाते थे।

यादव का बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट  के सेक्शन 50 के अतंर्गत रिकॉर्ड किया गया है। यादव के इस रिकॉर्ड को न्यायिक कार्यवाही माना है और उसके बयान को अदालत में सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा। 

गुजरात की फार्मा कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड (एसबीएल) ने आंध्रा बैंक से पांच हजार करोड़ रुपये का लोन लिया और फिर उसे नहीं चुकाया। ईडी ने इस कंपनी के निदेशक गगन धवन पर आरोप लगाया है कि वह कंपनी से मिलीभगत कर करोड़ों रुपये दिल्ली लाता था और यहां रियल स्टेट समेत अन्य संपत्तियों में निवेश करता था। आरोपी गगन को भी एसबीएल ग्रुप से डेढ़ करोड़ रुपये मिले थे। गगन को एक नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed