फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Donald Trump unhappy after Fed Reserve announces modest rate cut

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती को डोनाल्ड ट्रंप ने बताया 'मूर्खतापूर्ण' फैसला

Thu, 19 Sep 2019 12:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 19 Sep 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump unhappy after Fed Reserve announces modest rate cut
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

साल 2019 में दूसरी बार अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती कर दी है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की खिंचाई की है। इस संदर्भ में ट्रंप का कहना है कि केंद्रीय बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के पास ना तो गट्स हैं, ना सेंस है और ना ही कोई विजन है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

सात सदस्यों ने किया समर्थन 

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने यह कदम बाजार में नकदी की समस्या को समाप्त करने के लिए उठाया है। बता दें कि बैंक की पॉलिसी तय करने वाली समिति के 10 सदस्यों में से तीन सदस्यों ने ब्याज दर में कटौती का समर्थन नहीं किया था। जबकि सात सदस्यों ने इसके पक्ष में थे, जिसकी वजह से ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती का फैसला लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

1.75 फीसदी हुआ लेंडिंग रेट

पहले लेंडिंग रेट दो फीसदी था। अब फेड रिजर्व ने बेंचमार्क लेंडिंग रेट को 1.75 फीसदी कर दिया है। समिति ने यह फैसला वैश्विक बाजार में मंदी और आयात - विर्यात में कमी को देखते हुए लिया है।

भारतीय शेयर बाजार प्रभावित

अमेरिकी केंद्रीय बैंक के फैसले से गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार प्रभावित हुआ। सुबह करीब 10 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 252.14 अंक यानी 0.69 फीसदी की गिरावट के बाद 36,311.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 75.95 अंक यानी 0.70 फीसदी की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,764.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed