फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   don't worry about EMI after losing job

नौकरी जाने पर ईएमआई नहीं बनेगी टेंशन

Wed, 06 Jul 2016 04:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Jul 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
don't worry about EMI after losing job

नौकरी जाने पर लोगों को सबसे ज्यादा चिंता अगर किसी की सताती है तो वो है ईएमआई की। अच्छी नौकरी के चलते हम अक्सर कार, घर ईएमआई पर खरीद लेते हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश नौकरी छूट जाने पर ईएमआई की चिंता सताने लगती है।

विज्ञापन


लेकिन अब इमरजेंसी में इस तरह की कोई समस्या नहीं सताएगी। ऐसे बहुत से प्रोडक्ट्स बाजार में हैं जो नौकरी न रहने पर भी आपकी कार, घर की ईएमआई कवर कर सकते हैं। नौकरी जाने पर अनएंप्लॉयमेंट कवर आपकी मुश्किलों को कम कर सकता है।
विज्ञापन


उदाहरण के लिए, यदि आपकी कंपनी बंद हो गई या उसके नियमों में बदलाव के कारण आपकी नौकरी चली जाती है तो, बीमा कंपनी 3 माह तक की आपकी ईएमआई का भुगतान करेगी। आपको बता दें कि ईएमआई प्रोटेक्शन कवर का फायादा पॉलिसी लेने के 90 दिन के बाद ही ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पॉलिसी के तहत नौकरी जाने के 30 दिन के अंदर ही क्लेम कर सकते हैं। अगर इस बीच आपको नौकरी मिल जाती है तो आप क्लेम नहीं कर सकेंगे। 

कई बीमा कंपनिया जॉब लॉस कवर की सुविधा दे रही हैं

don't worry about EMI after losing job

यह एक एड ऑन कवर है। इसका प्रीमियम आपकी ऐज, सम इंश्‍योर्ड और आपकी सेलरी के आधार पर तय होता है। आप जितना अधिक सम इंश्‍योर्ड चाहेंगे उसी अनुपात में आपका प्रीमियम बढ़ सकता है।

वैसे एक शर्त भी है, यदि नौकरी किसी धोखाधड़ी के कारण गई है, या आपके भ्रष्ट होने पर आपको नौकरी से निकाला गया है तो आप यह क्लेम नहीं कर सकेंगे। अगर कांट्रैक्‍ट के आधार पर कंपनी के साथ जुडे हैं और आप पेरोल पर नहीं है तो भी आप इसके फायदे नहीं ले सकते हैं। कई बीमा कंपनिया जॉब लॉस कवर की सुविधा दे रही हैं। यह कवर आपको 1 साल से 5 साल तक मिल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed