{"_id":"5f33ccc4dc749f42da4428aa","slug":"deutsche-bank-to-infuse-2700-crore-rupees-in-india-operations-for-expansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय परिचालन के विस्तार के लिए डॉयचे बैंक लगाएगा 2,700 करोड़ रुपये की पूंजी","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
भारतीय परिचालन के विस्तार के लिए डॉयचे बैंक लगाएगा 2,700 करोड़ रुपये की पूंजी
Wed, 12 Aug 2020 04:34 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 12 Aug 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी स्थित डॉयचे बैंक ने बुधवार को कहा कि वह सभी खंडों में अपने भारतीय परिचालन के विस्तार के लिए 2,700 करोड़ रुपये की पूंजी लगाएगा। बैंक पिछले दो साल के भीतर डॉयचे बैंक दूसरी बार पर स्थानीय परिचालन में पूंजी निवेश कर रहा है।
विज्ञापन
पहले किया था 3,800 करोड़ रुपये का निवेश
इससे पहले डॉयचे बैंक ने 2019 की शुरुआत में 3,800 करोड़ रुपये का निवेश किया था। भारत में उसकी 17 शाखाएं हैं। बैंक को प्रत्येक नए ऋण के लिए और जब ऋण गैर-निष्पादित आस्तियों में चला जाता है, तो उनके लिए पूंजी का प्रावधान करना पड़ता है।
विज्ञापन
इन कामों के लिए होगा पूंजी का इस्तेमाल
बैंक ने एक बयान में कहा कि भारतीय परिचालन के तहत कॉरपोरेट बैंकिंग, निवेश बैंकिंग और अंतरराष्ट्रीय निजी बैंकिंग सहित अपने सभी व्यवसायों में विस्तार के लिए ताजा पूंजी का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
भारत में डॉयचे बैंक के प्रमुख कौशिक शपरिया ने कहा कि यह फैसला भारतीय कारोबार पर बैंक के भरोसे को दर्शाता है।