फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   deposit in jandhan accounts crosses 80 thousand crore mark

जनधन खातों में जमा हुई 80 हजार करोड़ की राशि, नोटबंदी के बाद से जारी है उछाल

Sun, 22 Apr 2018 05:16 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Apr 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
deposit in jandhan accounts crosses 80 thousand crore mark
jandhan

जनधन खातों की कुल जमा राशि 80,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। यह बात वित्त मंत्रालय के एक आंकड़े में कही गई है। आंकड़े के मुताबिक इन खातों की कुल जमा राशि मार्च 2017 के बाद से लगातार बढ़ती जा रही है और ये 11 अप्रैल 2018 को 80,545.70 करोड़ रुपये के स्तर पर थी।

विज्ञापन


नोटबंदी के दौरान प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के खाते चर्चा में आ गए थे, जब इन खातों की जमा में तेजी से उछाल आया था। पिछले सप्ताह जारी विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट ‘ग्लोबल फिंडेक्स रिपोर्ट 2017’ में जनधन योजना की सफलता का जिक्र किया गया था। 
विज्ञापन


विश्व बैंक से भी मिली मान्यता
वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार ने कहा कि भारत की वित्तीय समावेशीकरण की कोशिशों को विश्व बैंक से मान्यता मिली है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इन खातों की जमा नवंबर 2016 के आखिरी दिनों में तेजी से बढ़कर 74,000 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई थी, जो माह के शुरू में करीब 45,300 करोड़ रुपये थी, क्योंकि 500 रुपये और 1,000 रुपये मूल्य के खारिज किए गए नोटों को लोगों ने तेजी से अपने-अपने खातों में जमा किया था। इसके बाद इन खातों की जमा में गिरावट आई थी और फिर मार्च 2017 के बाद से इसमें लगातार वृद्धि दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

19 करोड़ लोगों के पास नहीं है बैंक खाता

deposit in jandhan accounts crosses 80 thousand crore mark

जनधन योजना की कामयाबी के बाद भी भारत में 19 करोड़ वयस्क लोगों का बैंक खाता नहीं है। बिना बैंक खाते के लोगों की संख्या चीन के बाद सबसे ज्यादा भारत में ही है। विश्व बैंक ने यह बात हाल ही में कही थी। 

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल आधे बैंक खाते निष्क्रिय थे। हालांकि जन धन योजना की कामयाब हुई और मार्च 2018 तक 31 करोड़ नए बैंक खाते खुले। 2011 से तुलना करें तो बैंक खाते वाले वयस्क लोगों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। 

2014 में लांच हुई थी जनधन योजना
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जन धन योजना, 2014 में लांच की थी। ग्लोबल फिनडेस्क डाटाबेस नामक इस रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 11 फीसदी बिना बैंक खाते वाले लोग भारत में ही रहते हैं। वहीं दुनिया में 69 प्रतिशत लोगों यानी 3.8 अरब लोगों का बैंक खाता है। 2014 में यह संख्या 62 प्रतिशत और 2011 में 51 प्रतिशत थी। 

चीन में सबसे ज्यादा लोग बिना खाते के
चीन में सबसे ज्यादा 22.5 करोड़ लोगों का बैंक खाता नहीं है। इसके बाद भारत में 19 करोड़, पाकिस्तान में दस करोड़ और इंडोनेशिया में 9.5 करोड़ लोगों के पास खाता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed