{"_id":"5fcd05408ebc3ecfc0358d1a","slug":"deloitte-india-reports-says-banks-need-to-appoint-experienced-officers-to-tackle-cyber-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर हमलों से निपटने के लिए अनुभवी अधिकारी नियुक्त करें अधिकारी: रिपोर्ट","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
साइबर हमलों से निपटने के लिए अनुभवी अधिकारी नियुक्त करें अधिकारी: रिपोर्ट
Sun, 06 Dec 2020 09:52 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 06 Dec 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
डेलॉयट इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बैंकिंग उद्योग को अपने आईटी ढांचे को उन्नत करने और साइबर अपराध की घटनाओं से प्रभावी रूप से निपटने के लिए अनुभवी मुख्य जोखिम अधिकारियों को नियुक्त करने की जरूरत है। रिपोर्ट के मुताबिक इन अपराधों के लिए बैंकों को सबसे अधिक निशाना बनाया जा रहा है और भारत में 2018-19 के बीच हुए साइबर सुरक्षा संबंधी हमलों में करीब 22 प्रतिशत बैंकिंग उद्योग से संबंधित हैं।
विज्ञापन
डेलॉयट की रिपोर्ट 'कोविड के बाद की दुनिया का डिजिटलीकरण' में कहा गया, 'साइबर हमले दिन पर दिन जटिल होते जा रहे हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए बैंकों को अनुभवी मुख्य जोखिम अधिकारियों की नियुक्ति करने की जरूरत है, जो कर्मचारियों को जरूरी कौशल सिखाने की जिम्मेदारी ले सकें और सेना की तर्ज पर साइबर सुरक्षा समाधान के लिए निवेश करने की जरूरत है, ताकि बेहद अत्याधुनिक हमलों की पहचान की जा सके।'
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक देश का बैंकिंग क्षेत्र तेजी से बदलती व्यावसायिक मांगों को देखते हुए इस दिशा में कदम उठा रहा है और लॉकडाउन के बाद घर से काम करने के लिए डिजिटलीकरण की प्रक्रिया मं तेजी आई है। रिपोर्ट में कहा गया कि इसके चलते डाटा सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि साइबर सुरक्षा को लेकर वर्ष 2020 भारतीय बैंकों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है।
विज्ञापन