{"_id":"5bc08d1bbdec22695b7794b7","slug":"cyber-attack-in-mumbai-branch-of-state-bank-of-mauritius-loses-143-cr-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः एक और बैंक में हुआ साइबर फ्रॉड, हैकर्स ने एक झटके में निकाले 143 करोड़","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
महाराष्ट्रः एक और बैंक में हुआ साइबर फ्रॉड, हैकर्स ने एक झटके में निकाले 143 करोड़
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवल दो महीने के अंतराल पर महाराष्ट्र में एक और बैंक में साइबर फ्रॉड के जरिए हैकर्स ने एक झटके में 143 करोड़ रुपये साफ कर दिए। स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस (एसबीएम) की मुंबई स्थित शाखा में हैकर्स ने कई खातों में सेंधमारी करके इस चोरी को अंजाम दिया है। बैंक की यह शाखा पॉश नरीमन प्वाइंट इलाके में स्थित है, जहां पर कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दफ्तर हैं।
विज्ञापन
दो माह में दूसरा हमला
अगस्त में पुणे स्थित कॉस्मॉस बैंक में हैकर्स ने 94.24 करोड़ रुपये साफ कर दिए थे। अब हैकर्स के निशाने पर एसबीएम आ गया है। एसबीएम की मुंबई के अलावा चेन्नई, हैदराबाद और आंध्र प्रदेश के रामचंदपुरम में शाखाएं स्थित हैं।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और साइबर सेल ने बैंक द्वारा दी गई तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। वहीं बैंक भी अपनी तरफ से आंतरिक जांच कर रहा है, ताकि यह पता चल सके की किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ तो नहीं है। एसबीएम ने कहा कि इस चोरी से खाताधारकों पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
सर्वर को किया हैक
बैंक अधिकारियों के मुताबिक हैकर्स ने सर्वर को हैक करके कई खातों को एक्सेस कर लिया और देश के बाहर स्थित बैंक खातों में पैसे को ट्रांसफर कर दिया। स्टेट बैंक ऑफ मॉरिशस की नरीमन प्वाइंट ब्रांच रहेजा सेंटर के 15वें फ्लोर पर स्थित है। 9 महीनों के भीतर बैंकों में हुए साइबर फ्रॉड का यह तीसरा बड़ा मामला है। फरवरी में यूनियन बैंक की शाखाओं से बैंक फ्रॉड के जरिए 34 करोड़ रुपये उड़ाए गए थे।
कॉस्मोस बैंक घोटाले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एसबीएम के शाखा इंचार्ज प्रकाश नरायण ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।