फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   cvc asks banks to transfer employees posted at a place for more than three years

बैंकों में एक ही जगह 3 साल से कार्यरत कर्मचारियों का हो तबादला, सीवीसी ने दिया आदेश

Fri, 31 Aug 2018 05:02 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 31 Aug 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
cvc asks banks to transfer employees posted at a place for more than three years

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने फर्जीवाड़ों पर लगाम के लिए सभी बैंकों, बीमा कंपनियों तथा केंद्र सरकार के विभागों को निर्देश दिया है कि वे संवेदनशील पदों पर काम कर रहे कर्मियों का नियमित समयांतराल पर स्थानांतरण करते रहें। 

विज्ञापन


इस संबंध में अपने पहले के निर्देश का हवाला देते हुए आयोग ने कहा कि फर्जीवाड़े का एक कारण चक्रीय स्थानांतरण नीति का लागू न होना है। सीवीसी ने सरकारी बैंकों, बीमा कंपनियों तथा केंद्र सरकार के विभागों के लिए जारी एक निर्देश में कहा कि वह एक बार फिर दोहराता है कि संवेदनशील पदों पर तीन साल से अधिक समय से जमे कर्मियों के मामले में चक्रीय स्थानांतरण नीति का कड़ाई से पालन किया जा सकता है।
विज्ञापन


सीवीसी ने हालांकि यह स्पष्ट किया है कि उसकी सलाह संवेदनशील पदों पर तैनात कर्मियों के स्थानांतरण के लिए है न कि उस केंद्र से, जो संबंधित विभागों की नीति द्वारा संचालित होता है। उल्लेखनीय है कि सीवीसी ने इस साल मई में बैंकों तथा बीमा कंपनियों से संवेदनशील पदों पर तैनात उन कर्मियों के मामले में चक्रीय स्थानांतरण लागू करने के लिए कहा था, जो तीन साल पूरा होने के बाद एक ही जगह जमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग का यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में कई बैंकों में बड़े-बडे़ फर्जीवाड़े की घटनाएं घटी हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) 13,000 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े की जांच कर रहा है, जिसमें कथित तौर पर हीरा व्यापारी नीरव मोदी तथा उनके मामा मेहुल चोकसी संलिप्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed