फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   customers will not get Rs 2000 rupees note from Indian Bank ATM

एक मार्च से हो रहा है बड़ा बदलाव, इस बैंक के ATM से नहीं मिलेंगे 2,000 रुपये के नोट

Sun, 23 Feb 2020 11:32 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 23 Feb 2020 11:32 AM IST
सार

ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडियन बैंक ने बड़ा फैसला लिया है। एक मार्च 2020 से बैंक 2000 रुपये के नोट से जुड़ा एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है।

विज्ञापन
customers will not get Rs 2000 rupees note from Indian Bank ATM

विस्तार

ग्राहकों को बहुत जल्द एटीएम में 2,000 रुपये के नोट नहीं मिलेंगे। इंडियन बैंक ने फैसला किया है कि वो अपने एटीएम में 2,000 रुपये के नोट नहीं डालेगा। इसके लिए बैंक ने अपने सभी ब्रांच को जानकारी भी दे दी है।

विज्ञापन

अगले महीने से होगा बड़ा बदलाव

इसके लिए बैंक ने 17 फरवरी 2020 को ही एक सर्कुलर जारी कर दिया था। इस संदर्भ में इंडियन बैंक ने कहा है कि 2,000 रुपये के नोट निकालने के बाद ग्राहकों को इसे रिटेल आउटलेट्स और अन्य जगहों पर एक्सचेंज कराने में परेशानी होती है। 

विज्ञापन

बढ़ेगी 200 रुपये के नोटों की संख्या

बैंक के सर्कुलर के अनुसार, 1 मार्च 2020 के बाद से इंडियन बैंक के एटीएम में 2,000 रुपये नोट रखने वाले कैसेट्स को डिसएबल कर दिया जाएगा। यानी यह उपलब्ध नहीं होंगे। साथ ही बैंक ने कहा है कि ग्राहकों के लिए एटीएम मशीनों में 200 रुपये के नोटों के कैसेट्स की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अगर आपकी जेब में भी है 2,000 रुपये का नोट, तो जान लें उससे जुड़ी ये 10 जरूरी बातें

बैंक ब्रांच में उपलब्ध होंगे 2,000 रुपये के नोट 

हालांकि, बैंक ब्रांच में 2,000 रुपये के नोट उपलब्ध होंगे। यानी बैंक से पैसों की निकासी करते समय ग्राहकों को 2,000 रुपये के नोट दिए जा सकते हैं। बैंक ने साफ कहा है कि ग्राहक 2,000 रुपये के नोट एक्सचेंज कराने के लिए ब्रांच में आ रहे हैं। 

केवल एक ही बैंक ने उठाया यह कदम

ध्यान रहे कि यह फैसला केवल इंडियन बैंक ने ही लिया है। इंडियन बैंक के अतिरिक्त किसी भी सरकारी या निजी बैंक ने एटीएम में 2,000 रुपये के नोट बंद करने का फैसला नहीं लिया है। इस संबंध में देश के बैंकों के एटीएम सेवाओं का प्रबंधन कराने वाली कंपनी फाइनेंशियल सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स के अध्यक्ष वी बालासुब्रमण्यम के हवाले से कहा गया है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, अब ग्राहकों को चुकाने होंगे इतने पैसे

बाजार में 2000 रुपये के नोटबंद होने की थी अफवाह

इंडियन बैंक का यह फैसला केवल ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। हाल ही में सोशल मीडिया और यूट्यूब पर एक मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक जल्द दो हजार रुपये के नोट को बंद करने जा रहा है। लेकिन बाद में आरबीआई ने इस बारे में खंडन जारी किया था। केंद्रीय बैंक ने बयान जारी करते हुए कहा था कि यह सारी अफवाहें हैं। बैंक ने इस बारे में किसी तरह का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed