फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   country witnessing growth of 61 percent in digital payments

देश में 61 फीसदी की दर से बढ़ रही है डिजिटल लेनदेन की संख्या

Wed, 26 Feb 2020 02:22 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 26 Feb 2020 02:22 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। नवंबर 2016 में देश में नोटबंदी हुई थी। लेकिन उसके बाद भी लोगों में कैश के बजाय डिजिटल लेनदेन प्रचालन में लाने की कोशिश ज्यादा कामयाब नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
country witnessing growth of 61 percent in digital payments

विस्तार

डिजिटल लेनदेन की संख्या 61 फीसदी बढ़ी है। जबकि मूल्य के हिसाब से यह 19 फीसदी की दर से आगे बढ़ी है। लेकिन इसके बावजूद डिजिटल लेनदेन नकदी के चलन को कम नहीं कर पाया है। 

विज्ञापन

आरबीआई के आंतरिक अध्ययन से सामने आई ये बात

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक आंतरिक अध्ययन से सामने आया कि भारतीय अर्थव्यवस्था में नकदी का चलन नोटबंदी से पूर्व के वित्त वर्ष के आंकड़े 12.1 के करीब पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार, नोटबंदी के वक्त यानी वित्त वर्ष 2016-17 में नकदी का इस्तेमाल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का सिर्फ 8.7 फीसदी था। 

विज्ञापन


वहीं वित्त वर्ष 2018-19 में यह आंकड़ा बढ़कर 11.2 फीसदी हो गया है, जो कि नोटबंदी से पहले वित्त वर्ष यानी साल 2015-16 के आंकड़े से सिर्फ 0.9 फीसदी ही कम है। यानी जीडीपी में इतना ज्यादा कैश का चलन होना लोगों में नकद के प्रति लगाव बताता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन में होता है सबसे ज्यादा नोट का इस्तेमाल

आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अभी नकद ही राजा है। लेकिन डिजिटल करेंसी के पक्ष में भी लोगों में सकारात्मक बदलाव देखा गया है। बता दें कि विश्व में सबसे ज्यादा नोट का इस्तेमाल चीन में होता है और दूसरे स्थान पर भारत है। भारत में जीडीपी का 17 फीसदी नकद निकासी है, दो स्थिर है। हालांकि, नकद निकासी की मात्रा में नौ फीसदी और वैल्यू में 10 फीसदी के हिसाब से वार्षिक इजाफा हो रहा है।



इस संदर्भ में केयर रेटिंग के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा है कि लोगों ने नकदी इकट्ठा करने की आदत अपना ली है। नकदी के रूप में ही लोग आभूषण की खरीदारी करते हैं। वहीं फोनपे के प्रवक्ता ने कहा है कि डिजिटल लेनदेन में तेजी से इजाफा हो रहा है। हम 300 शहरों में 20 करोड़ की ग्राहकों की संख्या पार कर चुके हैं। टीयर 2 और 3 शहरों में 69 फीसदी से अधिक की वृद्धि है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed