{"_id":"5e7dae708ebc3e6fa571d4dc","slug":"coronavirus-impact-know-how-much-your-emi-will-be-reduced-after-reduction-in-repo-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच जनता को राहत, इतनी कम होगी आपकी EMI, बैंक लेंगे फैसला","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
लॉकडाउन के बीच जनता को राहत, इतनी कम होगी आपकी EMI, बैंक लेंगे फैसला
Fri, 27 Mar 2020 01:12 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 27 Mar 2020 01:12 PM IST
सार
कोविड-19 के चलते अर्थव्यवस्था को होने वाले खतरे को देखते हुए आज भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने लोगों को राहत दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरबीआई ने रेपो रेट में 75 आधार अंकों की कटौती का एलान किया। रेपो रेट 5.15 फीसदी से घटकर 4.40 फीसदी हो गई है। इससे सभी तरह के कर्ज सस्ते होंगे। रेपो रेट में की गई कटौती का आपको कितना फायदा होगा, इधर जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको ऐसे होगा फायदा
अगर रेपो रेट में कटौती का फायदा बैंक आप तक पहुंचाते हैं तो आम लोगों को काफी फायदा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अब बैंकों पर ब्याज दरों में कटौती करने का दबाव रहेगा। इससे लोगों को लोन सस्ते में मिल जाएगा। इसके अलावा जो होम, ऑटो या अन्य प्रकार के लोन फ्लोटिंग रेट पर लिए गए हैं, उनकी ईएमआई में भी कमी हो जाएगी।
विज्ञापन
| लोन की राशि | 30,00,000 रुपये |
| अवधि | 20 साल |
| मौजूदा ब्याज दर | 7.95 फीसदी |
| मौजूदा ईएमआई | 24,999.92 रुपये |
| नई ब्याज दर | 7.20 फीसदी |
| नई ईएमआई | 23,620.47 रुपये |
| बचत | 2,379.45 रुपये |
बैंक लेंगे ये महत्वपूर्ण निर्णय
हालांकि लोन के ब्याज में कितनी कटौती होगी यह पूरी तरह से बैंकों पर निर्भर करेगा। हमने आपकी सुविधा के लिए एक चार्ट तैयार किया है जिसकी मदद से आप समझ सकते हैं कि लोन कितना कम हो सकता है।
इतनी कम की गई दरें
मालूम हो कि केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति की तीन दिवसीय समिति की बैठक के बाद रेपो दर में 0.75 फीसदी की कटौती कर दी। इस कटौती के बाद रेपो दर 4.40 फीसदी पर आ गई। इसके साथ ही रिवर्स रेपो दर में भी 0.90 फीसदी की कटौती कर इसे चार फीसदी पर ला दिया। रिजर्व बैंक ने बैंकों के कैश रिजर्व रेश्यो में भी एक फीसदी की कमी की है जो कि घटकर तीन फीसदी रह गई। इन तमाम उपायों से अर्थव्यवस्था में 3.74 लाख करोड़ रुपये की नकदी बढ़ने का अनुमान है। इतना ही नहीं, आरबीआई ने सभी बैंकों को सलाह दी है कि वो लोन लेने वाले ग्राहकों की ईएमआई अगले तीन महीनों के लिए टाल दें।