{"_id":"5f4f80a18ebc3e5331717067","slug":"contact-details-of-indian-banks-if-you-have-any-query-and-know-about-banking-ombudsman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रांच जाने की जरूरत नहीं, इन तरीकों से करें अपने बैंक से संपर्क, घर बैठे होगा सारा काम","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
ब्रांच जाने की जरूरत नहीं, इन तरीकों से करें अपने बैंक से संपर्क, घर बैठे होगा सारा काम
Wed, 02 Sep 2020 06:08 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 02 Sep 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
घर बैठे करें अपने बैंक से संपर्क
- फोटो : pixabay
कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के इस समय में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए बैंक ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। आज हर कोई बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाता है। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, चेक बुक, आरटीजीएस, आदि सुविधाएं हर बैंक ग्राहक लेता है। लेकिन कई बार ग्राहकों को इनसे जुड़ी कुछ समस्याएं होती हैं, जैसे की डेबिट-क्रेडिट कार्ड बंद करना, नई चेक बुक के लिए आवेदन करना, नेट बैंकिंग से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करना, आदि।
विज्ञापन
इसके लिए ग्राहकों को बैंक के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसलिए आज हम आपको भारतीय बैंकों के टॉल फ्री कस्टमर केयर नंबर सहित घर बैठे संपर्क करने के अन्य विकल्प बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विभिन्न बैंकों से आप कैसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
- एक्सिस बैंक
18004195959
मिनी स्टेटमेंट के लिए
18004196969
ट्विटर: @AxisBank
- बैंक ऑफ बड़ौदा
18002584455
18001024455
मिस्ड कॉल सर्विस
बैलेंस की जानकारी के लिए - 8468001111
मिनी स्टेटमेंट के लिए - 8468001122
ट्विटर: @bankofbaroda
- बैंक ऑफ इंडिया
02266684444
18001031906
ट्विटर: @BankofIndia_IN
विज्ञापन
- एचडीएफसी बैंक
61606161
6160616
ट्विटर: @HDFC_Bank
- आईसीआईसीआई बैंक
18601207777
18001038181
18601206699
ट्विटर: @ICICIBank
- पंजाब नेशनल बैंक
18001802222
18001032222
बैलेंस की जानकारी के लिए मिस्ड कॉल सर्विस: 18001802223
क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी के लिए: 18001802345
ट्विटर: @pnbindia
- भारतीय स्टेट बैंक
18004253800
08026599990
ट्विटर: @TheOfficialSBI
- यस बैंक
मेल आईडी
yestouch@yesbank.in
एसएमएस सुविधा
'HELP' स्पेस को +91 9552220020 पर भेजें
ट्विटर: @YESBANK
बैंक नहीं सुने, तो यहां दर्ज करा सकते हैं शिकायत
अगर ग्राहक बैंक की शिकायत निपटान प्रक्रिया से असंतुष्ट हैं, तो वे बैंकिग लोकपाल योजना यानी बैंकिंग ओम्बड्समैन (बीओ) के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं। बैंकिंग लोकपाल भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नियुक्त एक अधिकारी होता है, जो बैंकिंग सेवाओं की कमियों के संबंध में ग्राहकों की शिकायतों का समाधान करता है। https://bankingombudsman.rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।