फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Chanda Kochhar quits as Managing Director and CEO of ICICI Bank

चंदा कोचर ने आईसीआईसीआई बैंक से दिया इस्तीफा, इनको मिली कमान

Thu, 04 Oct 2018 02:50 PM IST
Riya Kumari बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Kumari Updated Thu, 04 Oct 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
Chanda Kochhar quits as Managing Director and CEO of ICICI Bank
chanda kochar

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई के प्रबंध संचालक पद से चंदा कोचर ने इस्तीफा दे दिया है। कोचर के खिलाफ वीडियोकॉन समूह को गलत तरीके से कर्ज देने का आरोप लगा था। इस मामले में चंदा और उनके पति के शामिल होने की आशंका की लंबे समय से जांच हो रही है। अब बैंक ने संदीप बख्शी को बैंक का नया प्रबंध निदेशक और सीईओ बना दिया है। 

विज्ञापन


आईसीआईसीआई बैंक बोर्ड पिछले कुछ महीनों से नए प्रबंध संचालक की तलाश में था। तभी से यह माना जा रहा था कि चंदा जल्द ही पद से हटाई जा सकती हैं। लेकिन 4 अक्टूबर को उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ दिया।
विज्ञापन




इस वजह से दिया चंदा कोचर ने इस्तीफा

सीबीआई ने वर्ष 2012 में बैंक द्वारा वीडियोकॉन समूह को दिए 3250 करोड़ रुपये के लोन और चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की संभावित भूमिका की जांच शुरू की है। आरोप है कि वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत ने आईसीआईसीआई समेत बैंकों के कंसोर्टियम से अपनी कंपनी को लोन मिलने के बाद न्यूपावर रिन्यूएबल्स में 64 करोड़ रुपये का निवेश किया। बैंक के बोर्ड द्वारा आंतरिक जांच शुरू करने के बाद कोचर ने लंबी छुट्टी ले ली थी। अब इस्तीफा देने के पीछे यही मूल कारण समझा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बैंक व वीडियोकॉन समूह के बीच हुए लेनदेन, वीडियोकॉन समूह और न्यूपावर के बीच हुए कथित लेनदेन के बारे में जानकारी मांगी गई थी। न्यूपावर में बैंक की एमडी एवं सीईओ के पति दीपक कोचर के आर्थिक हित जुड़े हुए हैं। 

बैंक के शेयरों में उछाल 

शेयर बाजार में इस खबर के आने के बाद आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। बैंक का शेयर 316.95 रुपये पर कारोबार करते हुए देखा गया। इससे पहले यह 300 रुपये प्रति शेयर पर खुला था। 

इनको मिली नई जिम्मेदारी

Chanda Kochhar quits as Managing Director and CEO of ICICI Bank

अब बैंक की पूरी तरह से कमान संदीप बख्शी के पास आ गई है। हाल ही में चंदा कोचर के लंबी छुट्टी पर जाने के बाद आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड ने कार्यवाहक तौर पर संदीप को सीओओ के पद पर नियुक्त किया था। इससे पहले संदीप आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के एमडी तथा सीईओ थे और 19 जून, 2018 से बैंक के सीओओ पद संभाला था। 

जांच की घोषणा 30 मई, 2018 को की गई थी। कोचर तथा उनके परिजन वीडियोकॉन समूह को दिए गए लोन के बदले फायदा लेने के आरोपों का समाना कर रहे हैं। एक व्हिस्ल ब्लोअर की शिकायत पर पिछले महीने बैंक ने कोचर पर लगे आरोपों के खिलाफ स्वतंत्र जांच करने की घोषणा की थी। 

वीडियोकॉन ने नहीं चुकाए थे 2,810 करोड़ रुपये

वीडियोकॉन समूह की पांच कंपनियों को अप्रैल, 2012 में 3,250 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया। समूह ने इसमें से 2,810 करोड़ रुपये नहीं चुकाए। इसके बाद 2017 में कर्ज को एनपीए घोषित कर दिया गया। दिसंबर, 2008 में वीडियोकॉन समूह के मालिक वेणुगोपाल धूत ने आईसीआईसीआई बैंक की एमडी और सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर के साथ न्यूपावर रिन्यूबल्स प्राइवेट लिमिटेड बनाई। इसमें कोचर के परिवार और धूत की हिस्सेदारी 50-50 फीसदी थी। 

धूत की कंपनी में थी कोचर के परिवार की हिस्सेदारी

दीपक कोचर को कंपनी का प्रबंध निदेशक बनाया गया। धूत ने जनवरी, 2009 में कंपनी के निदेशक का पद छोड़ दिया। उन्होंने ढाई लाख रुपये में अपने 24,999 शेयर्स भी न्यूपावर में ट्रांसफर कर दिए। आखिर में 94.99 फीसदी होल्डिंग वाले शेयर महज नौ लाख रुपये में दीपक कोचर के पति की अगुवाई वाली कंपनी को मिल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed