फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   central government prepares list of 91 big defaulters, barring them to leave country

PNB Scam के बाद सरकार ने की सख्ती, 91 बड़े घोटालेबाजों के देश छोड़ने पर लगाने जा रही है रोक

Thu, 15 Mar 2018 02:07 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Mar 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
central government prepares list of 91 big defaulters, barring them to leave country

पंजाब नेशनल बैंक में हुए महाघोटाले के बाद केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाते हुए 91 बड़े घोटालेबाजों के देश छोड़ने पर रोक लगाने की तैयारी कर ली है। यह वो लोग हैं जिन्होंने बैंकों से 50 करोड़ से अधिक का लोन ले रखा है, लेकिन वापस नहीं किया है। 

विज्ञापन


400 लोग विलफुल डिफॉल्टर्स
सरकार के आंकड़ों के मुताबिक करीब 400 लोग विलफुल डिफॉल्टर्स की श्रेणी में हैं। इनमें से 91 लोग ऐसे हैं जिन पर ज्यादा बकाया है। केंद्र सरकार ने बैंकों को आदेश देकर के ऐसे डिफॉल्टर्स की पासपोर्ट डिटेल्स भी मांगी है। इसमें इन कंपनियों के डायरेक्टर्स और गारंटर भी शामिल हैं, जिन्होंने लोन लेने के लिए फॉर्म में साइन किए हैं। 
विज्ञापन


टॉप डिफॉल्टर्स पर 26 हजार करोड़ रुपये
11 टॉप डिफॉल्टर्स पर 26 हजार करोड़ रुपये का बकाया है। देश में 9 हजार अकाउंट हैं, जिन पर बैंकों ने रिकवरी के लिए कोर्ट में केस दर्ज कर रखा है। बकायेदारों की लिस्ट में सबसे पहला नाम एक डायमंड कारोबारी का है।Forever ज्वेलरी और डायमंड लिमिटेड का मालिक जतिन मेहता है।  मेहता पर बैंकों का करीब 5500 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप 4 में शामिल हैं ये लोग, कंपनियां
टॉप 4 में जतिन मेहता के बाद किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या का नंबर आता है, जिस पर 3 हजार करोड़ रुपये का बकाया है। तीसरे नंबर पर कोलकाता की कंपनी REI Agro का मालिक संदीप झुनझुनवाला का नाम है, जिस पर 2730 करोड़ रुपये बकाया है।

संदीप की कंपनी एक समय में लंदन और सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड थी। इसके साथ ही वो आईपीएल की एक टीम की को-स्पांसर भी थी। 

चौथे नंबर पर महुआ मीडिया के मालिक पीके तिवारी का नाम है। तिवारी चार कंपनियों- महुआ मीडिया, पर्ल स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड, सेंचुरी कम्यूनिकेशन और पिक्सिन मीडिया पर 2416 करोड़ का बकाया है। वहीं पांचवे नंबर पर जूम डेवलपर्स का स्थान है, जिसका 2371 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। 

दो हजार करोड़ से कम है इन पर बकाया

central government prepares list of 91 big defaulters, barring them to leave country
Vikram Kothari
जिन कंपनियों पर एक हजार से लेकर के 2 हजार करोड़ के बीच बकाया है उनमें रीड एंड टेलर इंडिया लिमिटेड और एस कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड, डेक्कन क्रोनिकल होल्डिंग लिमिटेड, सूर्या विनायक लिमिटेड, इंडियन टेक्नोमेक कंपनी लिमिटेड, बेटा नापथोल और राजा टेक्सटाइल लिमिटेड शामिल है। 

एक साल में 27 फीसदी बढ़ा बकाया
डाटा के अनुसार बैंकों के खराब लोन में पिछले एक साल में 27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले तीन सालों में यह क्रमशः 38 फीसदी, 67 फीसदी और 35 फीसदी के रेट से बढ़ा है। 

ये लोग होते हैं विलफुल डिफॉल्टर 
विलफुल डिफॉल्टर वो लोग होते हैं जिनके पास लोन की रकम चुकाने की क्षमता तो होती है, लेकिन वो पैसा वापस नहीं करते हैं। यह लोग लोन की रकम को भी किसी और काम के लिए डायवर्ट भी कर देते हैं। जो लोग अपनी संपत्ति को बैंक के पास लोन लेने के लिए गिरवी रखते हैं, लेकिन उसे बैंक की जानकारी के बिना बेच देते हैं, उनको भी इसी श्रेणी में रखा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed