फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   central government given great relief to the people by listing Covid19 Pandemic under purview of health insurance

राहत: बीमा कंपनियों ने निपटाए कोविड-19 के 93 फीसदी मामले, दिसंबर 2021 तक 17537 करोड़ रुपये के 14.92 लाख दावे दर्ज

Tue, 05 Apr 2022 05:10 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 05 Apr 2022 05:10 AM IST
सार

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भगवत कराड ने लोकसभा में बताया कि 31 दिसंबर, 2021 तक सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों को कोविड से संबंधित 14.92 लाख बीमा दावे मिले, जिनमें से 93 फीसदी दावों का निपटारा किया जा चुका है।

विज्ञापन
central government given great relief to the people by listing Covid19 Pandemic under purview of health insurance
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भगवत कराड। - फोटो : ANI

विस्तार

कोविड महामारी को स्वास्थ्य बीमा के दायरे में लाकर केंद्र सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। महामारी की शुरुआत के बाद जबसे कोविड को स्वास्थ्य बीमा के तहत लाया गया है सरकारी बीमा कंपनियों ने तब से दिसंबर 2021 तक 17,537 करोड़ रुपये के कोविड बीमा दावे दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भगवत कराड ने लोकसभा में बताया कि 31 दिसंबर, 2021 तक सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों को कोविड से संबंधित 14.92 लाख बीमा दावे मिले, जिनमें से 93 फीसदी दावों का निपटारा किया जा चुका है। साथ ही उन्होंने बताया कि कोविड से संबंधित दावों के अतिरिक्त बोझ के बाद भी महामारी की शुरुआत के डेढ़ वित्तीय वर्ष की अवधि के दौरान सरकारी कंपनियों का समग्र लाभ 4,101.34 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


3,450.68 करोड़ का नुकसान 
कराड ने एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि सरकारी बीमा कंपनियों को अप्रैल 2020 से सितंबर 2021 तक 3,450.68 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इससे पहले अक्तूबर 2018 से मार्च 2020 के दौरान 7,552.02 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल में 17,450 करोड़ की सरकारी मदद 
बीमा कंपनियों को सरकारी मदद के सवाल पर कराड ने बताया कि मार्च 2020 से मार्च 2022 के दौरान केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों को सॉल्वेंसी रेशो सुधारने के लिए 17,450 करोड़ रुपये की पूंजी दी है।
 
तीन साल में एक बार कर सकते हैं प्रीमियम संशोधित  
कराड ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा, कंपनियों को तीन साल में एक बार प्रीमियम को संशोधित करने की अनुमति दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed