फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Canara Bank and Bank Of Maharashtra Cuts Mclr to reduce loan rate for customers

खुशखबर: इन बैंकों ने सस्ता किया कर्ज, ग्राहकों के लिए MCLR में की कटौती

Tue, 07 Jul 2020 12:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 07 Jul 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Canara Bank and Bank Of Maharashtra Cuts Mclr to reduce loan rate for customers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने ग्राहकों को राहत दी है। बैंक ने सभी अवधि के कर्ज के लिए कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) घटा दी है। यानी अब ग्राहकों को सस्ते में लोन मिल जाएगा। 

विज्ञापन


सात जुलाई से नई दरें होंगी लागू
केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एमसीएलआर में क्रमश: 0.10 प्रतिशत और 0.20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की। यह कटौती सभी अवधि के कर्ज पर की गयी है जो सात जुलाई से प्रभाव में आ गई है। 
विज्ञापन


केनरा बैंक ने इतनी की कटौती
बंगलूरू स्थित केनरा बैंक ने एक साल के एमसीएलआर को घटाकर 7.55 प्रतिशत कर दिया है जो पहले 7.65 प्रतिशत थी। केनरा बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एक दिन और एक महीने के लिये ब्याज दर 0.10 प्रतिशत घटाकर 7.20 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं तीन महीने के लिये एमसीएलआर 7.55 प्रतिशत से कम कर 7.45 प्रतिशत कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने ग्राहकों को इतना दिया लाभ
पुणे के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने एक साल के एमसीएलआर को कम कर 0.20 प्रतिशत कम कर 7.50 प्रतिशत कर दिया है। अबतक यह 7.70 प्रतिशत थी। एक दिन, एक महीने और तीन महीने के कर्ज के लिये एमसीएलआर अब क्रमश: 7 प्रतिशत (अबतक 7.20 प्रतिशत), 7.10 प्रतिशत (7.30 प्रतिशत) और 7.20 प्रतिशत (अबतक 7.40 प्रतिशत) होगी। 

इस संदर्भ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एक विज्ञप्ति में कहा कि, 'एमसीएलआर में कटौती का मकसद आर्थिक वृद्धि और औद्योगिक विकास में मदद करना है।' यह लगातार चौथा महीना है जब बैंक ने एमसीएलआर घटायी है।

क्या है एमसीएलआर ?
बैंकिंग क्षेत्र के नियामक रिजर्व बैंक ने एक अप्रैल 2016 से देश में मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग के आधार पर एमसीएलआर की शुरुआत की थी। उससे पहले सभी बैंक आधार दर के आधार पर ही ग्राहकों के लिए ब्याज दर तय करते थे।


क्या है आधार दर ?
आधार दर वह न्यूनतम दर है जिस पर बैंक अपने ग्राहकों को ऋण दे सकते हैं। रिजर्व बैंक यह निगरानी करता है कि कोई भी बैंक आधार दर से कम पर किसी भी ग्राहक को ऋण नहीं दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed