अपना पैसा : विशेष बीमा योजना से ऐसे बनाएं मजबूत सुरक्षा कवच
क्षतिपूर्ति आधारित व्यापक हेल्थ पॉलिसी उपयोगिता की दृष्टि से तो बहुत अच्छी होती है, लेकिन कैंसर एवं गुर्दे से जुड़ी जटिल बीमारियों और पॉलिसीधारक के गंभीर रूप से जख्मी होने के मामले में यह अपर्याप्त साबित हो सकती है।
ऐसे पॉलिसी के मामलों में दावा निपटारा से जुड़ी अस्पष्टता को लेकर पॉलिसीधारक की चिंता को भी नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। यदि उप-सीमा और सह-भुगतान संबंधी कोई प्रावधान है तो दावा राशि और भी कम हो सकती है, जिनके चलते बीमारियों एवं अस्पताल के खर्चों से जूझते पॉलिसीधारकों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए स्वास्थ्य बीमाकर्ता विशेष प्लान उपलब्ध कराते हैं।
गंभीर बीमारियों पर सुरक्षा
लकवा, हृदय रोग, गुर्दा रोग और कैंसर आदि से सुरक्षा देने वाले प्लान के तहत बीमारियों की पहचान होने पर दावा राशि का भुगतान किया जाता है। चूंकि ये फिक्स्ड लाभ वाले प्लान हैं, इसलिए नियमित क्षतिपूर्ति आधारित प्लान के तहत पहले से ही दावा करने के बाद भी दावे का भुगतान किया जाता है।
फिर इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य लाभ, जीवनशैली परिवर्तनों और इस अवधि के दौरान हुए आर्थिक नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए किया जा सकता है। ऐसा उत्पाद खरीदने से पहले नियम और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें क्योंकि भुगतान की गई दावा राशि बीमा राशि के बराबर होने पर पॉलिसी खत्म हो सकती है।
कैंसर के लिए विशेष प्लान
व्यक्तिगत दुर्घटना से जुड़ी पॉलिसी
नियमित स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में हॉस्पिटलाइजेशन कवर होता है। ऐसे में सवाल पैदा हो सकता है कि व्यक्तिगत दुर्घटना प्लान क्यों खरीदें। दुर्घटना प्लान में दुर्घटना से मृत्यु या आंशिक एवं संपूर्ण दिव्यांगता कवर होती है। नौकरी में होने वाला नुकसान भी कवर होगा बशर्ते पॉलिसी में सीमाओं का उल्लेख हो।
पॉलिसी खरीदते समय ध्यान में पढ़ना जरूरी है कि उसमें क्या कवर नहीं है। कई पॉलिसी में अंगों के आंशिक क्षतिग्रस्त होने के चलते कमाई नुकसान की भरपाई शामिल नहीं हो सकती है।
सीमाएं जानना जरूरी
ऐसे उत्पाद पॉलिसीधारक की इन आवश्यकताओं को वास्तव में पूरी कर सकते हैं, जिन्हें नियमित पॉलिसी पूरी नहीं करती। लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि ये कंप्रिहेंसिव प्लान नहीं हैं। कंप्रिहेंसिव हेल्थ प्लान को नजरंदाज कर ऐसे प्लान का चुनाव करने से आपके सुरक्षा ढांचा योजना में सेंध लग सकती है।
साथ ही दावा भुगतान के बाद ये खत्म हो जाती है, जबकि नियमित इंडेम्निटी पॉलिसी में आजीवन रिन्युअल का विकल्प होता है। इसलिए इन प्लान को सुरक्षा की अतिरिक्त परत के रूप में लें, जो आपके नियमित इंडेम्निटी आधारित हेल्थ इंश्योरेंस कवर की पूरक है। उनसे नियमित स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के गैप को भरा जा सकता है।