{"_id":"5a3a55644f1c1b96698ba1fe","slug":"bitcoin-down-by-15-percent-in-asian-markets-as-exchange-closed-due-to-hacking-rumors","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया में बिटक्वाइन की कीमत 15 फीसदी गिरी, 13 लाख रुपये से आया नीचे","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
एशिया में बिटक्वाइन की कीमत 15 फीसदी गिरी, 13 लाख रुपये से आया नीचे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Dec 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
बिटकॉइन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया के एक एक्सचेंज की हैकिंग के बाद भयभीत निवेशकों के रुझान से क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट से बाजार अभी संभल भी नहीं पाया था कि बिटक्वाइन में बुधवार को एशियाई बाजार में लगभग 15 फीसदी की तगड़ी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
ब्लूमबर्ग न्यूज के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के एक्सचेंज यूबिट के हैक होने की खबर सामने आने के बाद बिटक्वाइन में तगड़ी गिरावट हुई। हैंकिंग के बाद एक्सचेंज ने खुद को बंद करने और दिवाला कार्यवाही शुरू करने की बात कही। बिटक्वाइन सप्ताह के शुरुआत में रिकॉर्ड 19,500 डॉलर को छू चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने बाजार में हेराफेरी की चिंताओं का हवाला देते हुए बिटक्वाइन से संबंधित एक मशहूर स्टॉक में कारोबार को मंगलवार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
क्रिप्टो कंपनी के शेयर की कीमतों में सिक्योरिटीज एक्सचेंज कमिशन द्वारा कारोबार पर चार जनवरी तक रोक लगाने से पहले सितंबर के अंत तथा सोमवार शाम के बीच 1,700 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है।
नोमुरा रिसर्च इंस्टीट्यूट में सीनियर कंसल्टैंट राइता यामागुची ने बताया कि दक्षिण कोरियाई एक्सचेंज के हैक होने तथा बाजार में शेयर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद कारोबार बंद करने की खबरों ने बुधवार को बाजार पर असर डाला।