फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Banks will not charge digital transaction till March 2017

बैंकों में डिजिटल लेन-देन पर मार्च 2017 तक शुल्क नहीं

Thu, 22 Dec 2016 04:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Dec 2016 04:56 AM IST
विज्ञापन
Banks will not charge digital transaction till March 2017
फाइल फोटो

सरकार ने डिजिटल तरीके से भुगतान को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों (पीएसबी) से डिजिटल लेन-देन के लिए फीस चार्ज नहीं करने को कहा है। इससे जहां आम जनता को राहत मिलेगी, वहीं नकदी रखने के चक्कर से भी काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी। वित्त मंत्रालय चाहता है कि लोग नकदी की बजाय कार्ड और डिजिटल साधनों से भुगतान करें।

विज्ञापन


सरकार की इसी मंशा को समझते हुए रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस), एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) और असंरचित पूरक सेवा डाटा (यूएसएसडी) से 1,000 रुपये तक के लेन-देन को तर्कसंगत बनाते हुए 1 जनवरी 2017 से 31 मार्च 2017 तक चार्ज में छूट दी है।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने 1 जनवरी 2017 से 31 मार्च 2017 तक डेबिट कार्ड से 2,000 रुपये तक के लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को भी तर्कसंगत बनाया है। बुधवार को जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, डिजिटल और कार्ड से भुगतान को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्रालय के बैंकिंग डिवीजन ने सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों को जनता के हित में आईएमपीएस और यूपीआई से भुगतान करने पर चार्ज नहीं लेने को कहा है, साथ ही नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) के जरिए 1,000 रूपये से ज्यादा के भुगतान पर भी सिर्फ सेवा कर ही लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही यूएसएसडी के जरिए 1,000 रूपये से ज्यादा के भुगतान पर भी पचास पैसे की छूट देने को कहा है। यह शुल्क 31 मार्च 2017 तक के सभी लेन-देन के लिए लागू होगा।

जानिए क्या है यूपीआई, आईएमपीएस और एनईएफटी

Banks will not charge digital transaction till March 2017

यूपीआई, यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (एकीकृत भुगतान इंटरफेस) का छोटा नाम है। इसे एनपीसीआई ने जारी किया है। इसे मोबाइल ऐप के जरिये ऑपरेट किया जा सकता है। इस पर न सिर्फ पेमेंट किया जा सकता है बल्कि ई-कामर्स की सेवा भी ली जा सकती है।


इसे तत्काल भुगतान सेवा के रूप में भी जानते हैं। इसका इस्तेमाल मोबाइल बैंकिंग में किया जाता  है, जो फीचर फोन से भी हो सकता है। इसमें अंकों के एमएमआईडी नंबर की जरूरत होती है। इसमें फंड का ट्रांसफर तत्काल होता है और 24x7 फंड ट्रांसफर की सुविधा मिलती है। 

एनईएफटी मतलब नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स फंड्स ट्रांसफर है। यह ऑनलाइन पेमेंट का रास्ता है। इसके जरिए किसी एक बैंक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed