{"_id":"5bf66745bdec2269960bc99e","slug":"banks-to-remain-closed-for-next-three-days-cash-crunch-can-happened","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन रहेगी बैंकों में छुट्टी, एटीएम रह सकते हैं खाली","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
तीन दिन रहेगी बैंकों में छुट्टी, एटीएम रह सकते हैं खाली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर के अधिकांश बैंक अगले तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को कैश की समस्या हो सकती हैं, क्योंकि एटीएम के खाली रहने की संभावना है।
विज्ञापन
इस वजह से रहेगी तीन दिन की छुट्टी
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार 23 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव है। वहीं 24 को चौथा शनिवार है और 25 तारीख को रविवार है। इस वजह से देश भर के बैंकों में बंदी रहेगी। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग कार्य चलते रहेंगे।
विज्ञापन
फंड ट्रांसफर में होगी देरी
ऑनलाइन फंड ट्रांसफर सुविधा जैसे कि आरटीजीएस, एनईएफटी और आईएमपीएस में देरी हो सकती है। इन तीन दिनों की छुट्टी की वजह से बैंकों में अरबों रुपये के चेकों की क्लियरिंग पर भी असर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
इसलिए हमारी सलाह है कि आप अपने लिए पर्याप्त कैश की व्यवस्था पहले से कर लें, ताकि आगे किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। हालांकि बैंकों की तरफ से कहा गया है कि इस दौरान एटीएम में कैश की दिक्कत न हो, इसके लिए पहले से पर्याप्त व्यवस्था एटीएम में कैश मैनेज करने वाली कंपनियों को करने के लिए कहा गया है।