{"_id":"58c011294f1c1b187bdc5366","slug":"banks-to-remain-closed-for-4-days-during-holi-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें अपने ये जरूरी काम","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
4 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें अपने ये जरूरी काम
amarujala.com, Submitted By : अनंत पालीवाल
Updated Wed, 08 Mar 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
11 मार्च से लेकर के 14 मार्च तक बैंकों में चार दिन का अवकाश रहेगा। इस दौरान एटीएम में भी कैश की दिक्कत रह सकती है। अगर हो सके, तो अपने जरूरी बैंकिंग काम अगले दो दिनों में निपटा लें। होली के बाद बैंक सीधे 15 मार्च को खुलेंगे।
विज्ञापन
इस तरह रहेगी बैंकों में बंदी
11 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है, जिसके कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके बाद 12 मार्च को रविवार है। सोमवार 13 मार्च को होली है, जिसकी वजह से बैंकों अवकाश रहेगा। कई जगह पर होली मंगलवार को भी खेली जाएगी और इस वजह से 14 मार्च को भी बैंकों में अवकाश रहेगा खासतौर पर यूपी, उत्तराखंड, बिहार जैसे राज्यों में।
विज्ञापन
एटीएम पर भी पड़ेगा असर
इन चार दिनों में बैंकों के बंद होने के कारण एटीएम में भी कैश कम रहने की संभावना है, क्योंकि त्योहार के कारण एटीएम से सर्वाधिक कैश निकासी होती है। इस कारण से एटीएम पर काफी लोड पड़ेगा, लेकिन उतनी जल्दी कैश खत्म हो जाने के बाद लोड नहीं होगा। इसलिए आप पहले से अपने समस्त बैंकिंग काम निपटा लें, जिससे त्योहार के वक्त पैसों की दिक्कत न हो।
विज्ञापन